नई दिल्ली,। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को एआईसीसी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Confrence) कर चुनाव आयोग पर वोट चोरी संबंधी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी ने गड़बड़ी की शिकायत की थी।
ब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीर से बनाए गए फर्जी वोटर
राहुल गांधी ने स्क्रीन पर प्रजेंटेशन दिखाते हुए बताया कि एक ब्राजील की प्रसिद्ध मॉडल की तस्वीर का इस्तेमाल कर कभी ‘स्वीटी’ तो कभी ‘सीमा’ बनकर 10 बूथों पर 22 बार वोट डाले गए। इसी तरह एक ही फोटो का 223 बार इस्तेमाल किया गया।
‘हाइड्रोजन बम’ जैसा खुलासा – 25 लाख फर्जी वोट का दावा
राहुल ने कहा, “हमने जो सबूत दिखाए हैं, वो हाइड्रोजन बम (Hydrogen Bomb) से कम नहीं। हरियाणा में 8 में से 1 वोट फर्जी है।” उन्होंने दावा किया कि पिछले विधानसभा चुनाव में 25,41,144 फर्जी वोटों के जरिए ‘वोट चोरी’ हुई।
चुनाव नतीजों पर सवाल – कांग्रेस की जीत को बदला गया?
राहुल गांधी के अनुसार, हरियाणा में चुनाव नहीं बल्कि ‘वोट चोरी’ हुई। भाजपा ने 90 में से 48 सीटें जीतीं जबकि कांग्रेस को 37 सीटें मिलीं। राहुल ने कहा कि कांग्रेस की संभावित जीत को साजिशन भाजपा की जीत में बदला गया।
‘एच फाइल्स’ – पूरे राज्य की चोरी का दस्तावेज़
राहुल गांधी ने कहा, “हमारे पास एच फाइल्स हैं जो बताती हैं कि कैसे एक पूरा राज्य चुरा लिया गया।” उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर हुआ।
युवा और जेनरेशन-ज़ी को चेताया – यह भविष्य का सवाल
राहुल गांधी ने युवाओं और जेनरेशन-ज़ी को संबोधित करते हुए कहा कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से समझें क्योंकि यह लोकतंत्र और उनके भविष्य का सवाल है।
आगे क्या – बिहार चुनाव में दिखेगा असर?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह केवल ‘टेस्ट बम’ था और इसका असली असर बिहार विधानसभा चुनाव में देखा जा सकता है। राहुल गांधी के बयान ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है।
Read More :