తెలుగు | Epaper

Politics: राहुल गांधी ने 130वें संविधान संशोधन बिल को लेकर साधा निशाना

Kshama Singh
Kshama Singh
Politics: राहुल गांधी ने 130वें संविधान संशोधन बिल को लेकर साधा निशाना

राजा अपनी मर्जी से क‍िसी को हटा देगा…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को तीन विवादास्पद विधेयकों को पेश किए जाने की निंदा की, जिनमें गंभीर आरोपों में 30 दिन जेल में बिताने के बाद प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्रियों को पद से हटाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि यह कदम देश को मध्ययुगीन काल में ले जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बुधवार को लोकसभा में तीन विधेयक पेश किए, जिनके तहत प्रधानमंत्री और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को लगातार 30 दिनों तक गिरफ्तार रहने पर पद से हटाया जा सकेगा

मध्ययुगीन काल में वापस जा रहे हम

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि हम मध्ययुगीन काल में वापस जा रहे हैं जब राजा अपनी इच्छा से किसी को भी हटा सकता था, या अगर उसे किसी का चेहरा पसंद नहीं आता था, तो वह उसे गिरफ्तार करने के लिए ईडी से कह सकता था, और लोकतांत्रिक रूप से चुने गए व्यक्ति को 30 दिनों के भीतर बाहर निकाला जा सकता था। आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार किए गए और लगातार 30 दिन हिरासत में रखे गए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को पद से हटाने के प्रावधान वाले तीन विधेयक बुधवार को लोकसभा में पेश किए गए जिन्हें सदन ने अध्ययन के लिए संसद की संयुक्त समिति को भेजने का फैसला किया।

सदन ने तीनों विधेयकों को संसद की संयुक्त समिति को भेजने का लिया निर्णय

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के विरोध और हंगामे के बीच सदन में ‘संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025’, ‘संघ राज्य क्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक, 2025’ और ‘जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025’ पेश किए। बाद में उनके प्रस्ताव पर सदन ने तीनों विधेयकों को संसद की संयुक्त समिति को भेजने का निर्णय लिया।

संविधान संशोधन

विधेयकों के उद्देश्यों और कारणों में कहा गया है कि कोई मंत्री जो गंभीर दंडनीय अपराधों के आरोप का सामना कर रहा है, उसे गिरफ्तार किया जाता है और हिरासत में रखा जाता है तो वह संवैधानिक नैतिकता के मापदंडों तथा सुशासन के सिद्धांतों को विफल कर सकता है या उनमें बाधा डाल सकता है और अंतत: लोगों द्वारा उसमें जताए गए विश्वास को कम कर सकता है। इसके अनुसार ऐसे मंत्री को हटाए जाने के लिए संविधान के अधीन कोई उपबंध नहीं है जो गंभीर दंडनीय आरोपों के तहत गिरफ्तार किया जाता है।

कौन बड़ा है राहुल या प्रियंका?

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों भारतीय राजनीति में सक्रिय हैं। इन दोनों में राहुल गांधी बड़े हैं। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ था, जबकि प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को हुआ। इस तरह राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका से लगभग दो साल बड़े हैं।

शादी से पहले सोनिया गांधी का असली नाम क्या था?

भारतीय राजनीति की प्रमुख हस्ती सोनिया गांधी का जन्म इटली में हुआ था। शादी से पहले उनका असली नाम एडविज एंटोनिया अल्बिना माइनो था। राजीव गांधी से विवाह के बाद वह भारत आईं और भारतीय नागरिकता ग्रहण कर ली। बाद में उन्हें सोनिया गांधी नाम से पहचान मिली।

राहुल गांधी की मां कौन थी?

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी हैं। उनका जन्म इटली में हुआ और बाद में राजीव गांधी से विवाह कर भारतीय राजनीति से जुड़ीं। सोनिया गांधी ने लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किया और आज भी पार्टी की प्रमुख नेताओं में गिनी जाती हैं।

Asia Cup 2025: वसीम अकरम का IND vs PAK मैच पर आया बयान, जानें क्या कहा?

27 माओवादी हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे

27 माओवादी हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे

जदयू ने जारी की बिहार विधानसभा चुनाव की पहली उम्मीदवार सूची

जदयू ने जारी की बिहार विधानसभा चुनाव की पहली उम्मीदवार सूची

रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

SC ने दी सशर्त अनुमति, दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों वाली दिवाली

SC ने दी सशर्त अनुमति, दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों वाली दिवाली

गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व सीएम रवि नाइक का देहांत

गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व सीएम रवि नाइक का देहांत

NDA बाहर, नीतीश नहीं लौटेंगे

NDA बाहर, नीतीश नहीं लौटेंगे

सारण में CISF बस पर ट्रक की टक्कर, 20 से ज्यादा घायल

सारण में CISF बस पर ट्रक की टक्कर, 20 से ज्यादा घायल

ECINet एप से वोटर सहायता शुरू, बिहार में हुआ पहला ट्रायल

ECINet एप से वोटर सहायता शुरू, बिहार में हुआ पहला ट्रायल

ब्रह्मपुत्र पर चीन का विशाल बांध परियोजना, पड़ोसी देशों में बढ़ी चिंता

ब्रह्मपुत्र पर चीन का विशाल बांध परियोजना, पड़ोसी देशों में बढ़ी चिंता

सीट बंटवारे पर नाराज उपेंद्र कुशवाहा, दिल्ली में शाह से करेंगे मुलाकात

सीट बंटवारे पर नाराज उपेंद्र कुशवाहा, दिल्ली में शाह से करेंगे मुलाकात

अमेरिका में भारतीय छात्रों के दाखिले में बड़ी कमी

अमेरिका में भारतीय छात्रों के दाखिले में बड़ी कमी

मनीष कश्यप बोले-18 अक्टूबर को नामांकन, प्रशांत संग नई शुरुआत

मनीष कश्यप बोले-18 अक्टूबर को नामांकन, प्रशांत संग नई शुरुआत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870