RBI का बड़ा ऐलान : ₹20 का नया नोट लॉन्च, पुराने नोट भी रहेंगे वैध

Read Time:  1 min
RBI
RBI
FONT SIZE
GET APP

भारतीय रिजर्व बैंक ने एक अहम घोषणा करते हुए कहा है कि जल्द ही महात्मा गांधी (नई) सीरीज के तहत ₹20 के नए नोट जारी किए जाएंगे। इन नोटों पर हाल ही में नियुक्त हुए गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक ने एक अहम घोषणा करते हुए कहा है कि जल्द ही महात्मा गांधी (नई) सीरीज के तहत ₹20 के नए नोट जारी किए जाएंगे। इन नोटों पर हाल ही में नियुक्त हुए गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। हालांकि, आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि पहले से चलन में मौजूद सभी पुराने ₹20 के नोट – चाहे किसी भी गवर्नर के हस्ताक्षर हों, पूरी तरह वैध रहेंगे।

 नया क्या है इस बदलाव में?

  • नए नोट पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे।
  • -डिज़ाइन वही रहेगा जो वर्तमान में चल रहे ₹20 के नोटों में है।
  • -पुराने नोटों को बंद या अमान्य नहीं किया गया है।
  • -यह सिर्फ गवर्नर बदलाव के तहत नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है।

 RBI ने क्या कहा?

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है: RBI जल्द ही संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले ₹20 के नए नोट जारी करेगा। यह नोट महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला के तहत होंगे और इनका डिज़ाइन पूर्ववर्ती ₹20 के नोटों जैसा ही रहेगा।

आम लोगों के लिए क्या मतलब है इसका?

  • आपको पुराने ₹20 के नोट बदलवाने की जरूरत नहीं है।
  • लेनदेन में सभी पुराने नोट पहले की तरह स्वीकार किए जाएंगे।
  • नया नोट महज एक हस्ताक्षर परिवर्तन है, जिसका आपके रोज़मर्रा के उपयोग पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

क्या भविष्य में और भी बदलाव हो सकते हैं

RBI समय-समय पर सुरक्षा मानकों और डिज़ाइन में सुधार के लिए नोटों में बदलाव करता रहता है। लेकिन यह स्पष्ट कर दिया गया है कि कोई भी नोट जब तक RBI द्वारा वापस नहीं लिया जाता, वैध मुद्रा बना रहता है।

  ध्यान रखें

  • नोट पर गवर्नर का नाम भले बदल जाए, लेकिन उसकी वैधता और मूल्य में कोई बदलाव नहीं होता।
  • आपके पास रखे ₹20 के नोट पूरी तरह सेफ और लीगल हैं।
  • नकली नोटों से बचने के लिए सुरक्षा फीचर्स की जानकारी रखें।

Read more : Covid 19 : देश में 4 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले, 24 घंटे में 5 की मौत

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।