Entertainment : सूरज पंचोली ने सलमान खान के घर के बारे में कह डाली यह बात

Read Time:  1 min
सूरज
सूरज
FONT SIZE
GET APP

फिल्म केसरी वीर को लेकर चर्चा में है सूरज पंचोली

अपनी फिल्म ‘केसरी वीर’ को लेकर अभिनेता सूरज पंचोली चर्चा में रहे हैं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कमाल नहीं कर पाई है। एक बार फिर सूरज पंचोली सलमान खान के घर के बारे में बात करने को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सलमान खान के आवास में एक महिला घुस गई थी। इसके बाद सूरज पंचोली ने सलमान खान के घर को लेकर कई राज खोले हैं।

सूरज ने बताया सलमान के घर का हाल

हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में सूरज पंचोली ने बताया कि सलमान खान के घर का माहौल कैसा है। उन्होंने कहा ‘पहले उनका घर हमेशा खुला रहता था। दरवाजे पर ताला लगा रहता था लेकिन उसका कभी इस्तेमाल नहीं होता था। अगर आप उनका खाना खाना चाहें या उनका फ्रिज खोलकर कुछ लेना चाहें, तो कोई आपको नहीं रोकता। यहां तक कि अगर आप उनका प्रोटीन शेक या विटामिन लेना चाहें, तो भी कोई मना नहीं करता है।’

मेहमानों के बारे में भी सूरज ने किया जिक्र

सूरज पंचोली ने सलमान खान के मेहमानों के बारे में बात करते हुए कहा ‘कई बार ऐसा हुआ कि वह सुबह उठते, किसी को वहां देखते और बस इतना कहते, ओह, तुम यहां हो, तुमने खाना खाया और फिर चुपचाप बिना किसी को परेशान किए अपने काम में लग जाते। उनका घर वाकई काफी छोटा है।’

खाने के लिए किसी को मना नहीं किया जाता

सूरज पंचोली ने सलमान खान की उदारता के बारे में कहा ‘कई लोगों ने यह कहा है और यह सच है कि जब उनका (सलमान खान) लंच या डिनर अरेंज किया जाता है, तो यह केवल उनके लिए नहीं बल्कि पूरी यूनिट के लिए होता है। यह सब उनके घर से आता है और बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका खाना सभी के लिए है, आप बस अंदर आ सकते हैं, प्लेट उठा सकते हैं और खा सकते हैं, किसी को भी मना नहीं किया जाता है।’

कई मौके पर सूरज ने किए हैं कई खुलासे

आपको बता दें सूरज पंचोली ने सलमान खान के घर के बारे में ऐसे मौके पर ये खुलासे किए हैं, जब हाल ही में सलमान खान के घर के परिसर में एक महिला घुस गई थी। इस महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। महिला का कहना था कि वह सलमान खान को जानती है और उनसे मिलने के लिए आई थी। इससे पहले अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलाई गईं थीं। इसके बाद सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कई बार धमकियां मिली हैं।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।