తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : आरजेडी ने बाहुबली नेता की बेटी शिवानी लालगंज से चुनावी मैदान में

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : आरजेडी ने बाहुबली नेता की बेटी शिवानी लालगंज से चुनावी मैदान में

वैशाली,। बिहार की लालगंज विधानसभा सीट कभी बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला (Munna Shukla) का अभेद्य गढ़ मानी जाती थी, अब उनकी बेटी शिवानी शुक्ला की एंट्री से यह सीट एक बार फिर सुर्खियों में है। लंदन की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से मास्टर्स ऑफ लॉ (LLM) की डिग्री हासिल करने वाली 28 साल की शिवानी को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने लालगंज सीट से प्रत्याशी बनाया है। शिवानी शुक्ला ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन अपना टिकट लिया और पर्चा दाखिल किया

तीन दलों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला

लालगंज सीट (Lalganj Seat) पर उनका मुकाबला महागठबंधन के अपने ही सहयोगी दल कांग्रेस के प्रत्याशी आदित्य कुमार राजा से है। मुख्य लड़ाई बीजेपी के निवर्तमान विधायक संजय सिंह के साथ मानी जा रही है, जिससे यह सीट हाई-वोल्टेज मुकाबले का केंद्र बन गई है।

शिक्षा और पारिवारिक पृष्ठभूमि

लालगंज के खानजाहा चक गांव की रहने वाली शिवानी की स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुई, जबकि उन्होंने उच्च शिक्षा बेंगलुरु की एलायंस यूनिवर्सिटी से पूरी की।

कम संपत्ति और एजुकेशन लोन के साथ मैदान में

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, शिवानी और उनके पति वरुण तिवारी के पास सीमित संपत्ति है। शिवानी के पास 21 लाख से ज्यादा की चल संपत्ति है, जिसमें कई बैंकों में जमा राशि शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने विदेश में पढ़ाई के लिए 36 लाख रुपये से अधिक का एजुकेशन लोन भी ले रखा है।

पिता को जेल से निकालना ही मकसद

शिवानी शुक्ला के राजनीति में आने का कारण भावनात्मक और स्पष्ट है। उन्होंने कहा है कि उनका असली मकसद मंत्री या विधायक बनना नहीं, बल्कि अपने पिता मुन्ना शुक्ला को जेल से बाहर निकालना है।

मुन्ना शुक्ला का लालगंज से पुराना नाता

मुन्ना शुक्ला ने साल 2000 में जेल में रहते हुए निर्दलीय चुनाव जीता था, जिसके बाद उनके परिवार का इस सीट पर वर्षों तक दबदबा रहा। हालांकि, 2010 के बाद से परिवार लगातार हार का सामना कर रहा है।

आरजेडी का भरोसा और नई सियासी शुरुआत

शिवानी की उच्च शिक्षा और कुछ ही दिनों के जनसंपर्क के दम पर आरजेडी ने उन पर भरोसा जताया है। अब देखना यह होगा कि मुन्ना शुक्ला की दूसरी पीढ़ी की यह सियासी एंट्री लालगंज के चुनावी समीकरणों को कितना बदल पाती है।

Read More :

टेस्ला का बड़ा ऑफर, EMI पर Model Y अब आसान!

टेस्ला का बड़ा ऑफर, EMI पर Model Y अब आसान!

West Bengal- कोयला खनन मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 12 ठिकानों पर छापा

West Bengal- कोयला खनन मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 12 ठिकानों पर छापा

National- ट्रेड डील के बीच पीएम मोदी ने दिया समृद्धि का संदेश

National- ट्रेड डील के बीच पीएम मोदी ने दिया समृद्धि का संदेश

National- भारत-अमेरिका ट्रेड डील से महंगाई पर असर नहीं- शशि थरूर

National- भारत-अमेरिका ट्रेड डील से महंगाई पर असर नहीं- शशि थरूर

Delhi- लोकसभा में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, प्रश्नकाल ठप

Delhi- लोकसभा में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, प्रश्नकाल ठप

चुनावी क्राइटेरिया के लिए 6 साल की बच्ची की हत्या

चुनावी क्राइटेरिया के लिए 6 साल की बच्ची की हत्या

30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

Bihar- आज पेश होगा बिहार का बजट, योजनाओं में महिलाओं-युवाओं को प्राथमिकता

Bihar- आज पेश होगा बिहार का बजट, योजनाओं में महिलाओं-युवाओं को प्राथमिकता

लोनावला ट्रेकिंग हादसा, लॉ छात्रा 390 फीट गहरी खाई में गिरी

लोनावला ट्रेकिंग हादसा, लॉ छात्रा 390 फीट गहरी खाई में गिरी

इस हफ्ते डिप्टी CM का कार्यभार संभालेंगी सुनेत्रा पवार

इस हफ्ते डिप्टी CM का कार्यभार संभालेंगी सुनेत्रा पवार

WB- सीईसी की चेतावनी पर ममता का हमला, बोलीं– सरकार के पिछलग्गू बनकर काम कर रहे

WB- सीईसी की चेतावनी पर ममता का हमला, बोलीं– सरकार के पिछलग्गू बनकर काम कर रहे

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870