बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान जल्द ही दुबई में आयोजित होने जा रहे अरब मीडिया शिखर सम्मेलन (AMS) 2025 का हिस्सा बनेंगे। यह प्रतिष्ठित आयोजन 26 से 28 मई तक दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में होने जा रहा है, जिसमें दुनिया भर से मीडिया, मनोरंजन और डिजिटल क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान यहां अरब मीडिया शिखर सम्मेलन (एएमएस) 2025 में भाग लेंगे। इस AMS में मनोरंजन, पत्रकारिता एवं डिजिटल दुनिया की अन्य प्रभावशाली हस्तियां भी शामिल होंगीं। इस तीन दिवसीय AMS में ब्रिटिश मीडिया जगत के दिग्गज पियर्स मॉर्गन भी शामिल होंगे।
शिखर सम्मेलन में 6,000 से अधिक प्रतिभागी लेंगे भाग
यह सम्मेलन ‘दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ में 26 से 28 मई तक होगा। शुक्रवार को दुबई प्रेस क्लब में एजेंडे की घोषणा की गई। शिखर सम्मेलन में 6,000 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे, जिनमें प्रमुख मंत्री, प्रधान संपादक, मीडिया दिग्गज, कंटेंट निर्माता, प्रभावशाली हस्तियां, शिक्षाविद और संयुक्त अरब अमीरात व अरब दुनिया के मीडिया तकनीक पेशेवर शामिल हैं। AMS के तीसरे और अंतिम दिन सैफ अली खान एक संवाद सत्र में भाग लेंगे। मॉर्गन AMS के प्रभावशाली लोगों के सत्र का हिस्सा बनेंगे।

सम्मेलन में पियर्स मॉर्गन भी होंगे मौजूद
सम्मेलन में ब्रिटिश मीडिया जगत की चर्चित शख्सियत पियर्स मॉर्गन भी शिरकत करेंगे, जो ‘इंफ्लुएंशल पर्सनैलिटी सेशन’ का अहम हिस्सा होंगे। अरब मीडिया शिखर सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक मीडिया में हो रहे बदलावों, डिजिटल युग की नई चुनौतियों, और कंटेंट निर्माण के भविष्य पर चर्चा करना है। इसमें भारत जैसे देशों से भी भागीदारी इस बात का संकेत है कि क्षेत्रीय सीमाओं से परे जाकर अब भारतीय मनोरंजन जगत भी वैश्विक विमर्श में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
- Cricket match toss : सुपर-8 मुकाबला, टॉस जीत जिम्बाब्वे ने चुनी गेंदबाज़ी
- Social media law : क्या छात्रों पर सोशल मीडिया रोक? एपी सरकार का कदम
- Ram gopal varma controversy : वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम
- Bangladesh: बांग्लादेशी राष्ट्रपति का बड़ा खुलासा
- Visakhapatnam road accident : सड़क पार करते समय लॉरी की टक्कर, महिला की मौत!