Small currency ATM : छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

Read Time:  1 min
Small currency ATM
Small currency ATM
FONT SIZE
GET APP

Small currency ATM : आम तौर पर ATM से पैसे निकालते समय 100, 200 और 500 रुपये के नोट ही मिलते हैं। छोटे लेनदेन के लिए जरूरी 10, 20 और 50 रुपये के नोट ATM से नहीं मिलते, जिससे लोगों को कई बार परेशानी होती है।

केंद्र सरकार का फैसला

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब ऐसे ATM मशीनों की व्यवस्था की जा रही है जिनसे छोटे नोट भी निकाले जा सकेंगे।

पायलट प्रोजेक्ट शुरू

राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि मौजूदा ATM मशीनें छोटे नोटों को वितरित करने के लिए डिजाइन नहीं की गई हैं। इस समस्या के समाधान के लिए स्मॉल डिनॉमिनेशन डिस्पेंसर मशीनों का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।

अन्य पढ़े:  सऊदी अरब में मिसाइल हमला, भारतीय समेत दो की मौत; 12 घायल

छोटे नोटों का प्रचलन

सरकार के अनुसार देश में (Small currency ATM) पहले से ही बड़ी मात्रा में छोटे नोट चलन में हैं।

  • 10 रुपये के नोट – ₹439.4 करोड़
  • 20 रुपये के नोट – ₹193.7 करोड़
  • 50 रुपये के नोट – ₹130.3 करोड़

नई मशीनें लागू होने के बाद छोटे लेनदेन में आने वाली चिल्लर की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।