పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Madhya Pradesh : भागते तस्करों की कार पलटी, बचकर भागे तो कुएं में गिरे, मौत

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: April 15, 2026 • 4:46 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस से बचने की कोशिश में भाग रहे तीन कथित गांजा तस्करों की दर्दनाक मौत हो गई. कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आरोपी अंधेरे में खेतों की ओर भागे और कुएं में गिर गए. अगले दिन खेत में तीनों के शव मिलने से सनसनी फैल गई।

Shahdol smugglers death: मध्य प्रदेश के शहडोल से (Shahdol ) सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां जैतपुर में पुलिस से बचने की कोशिश में भाग रहे कथित गांजा तस्करों की कार पलट गई. हादसे के बाद तीन गांजा तस्कर दौड़कर भागने लगे. इस दौरान वे कुएं में गिर गए. हादसे में तीनों की मौत हो गई. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना सोमवार-मंगलवार रात हुई. जैतपुर थाना क्षेत्र के कामता कॉलेज तिराहे के पास गश्त पर निकली डायल-112 टीम को सड़क किनारे एक दुर्घटनाग्रस्त कार दिखाई दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कार में कोई भी मौजूद नहीं था. संदेह के आधार पर जब वाहन की तलाशी ली गई, तो उसमें से करीब 5 किलो से अधिक गांजा बरामद (gaanja baraamad) हुआ. पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया और आसपास के इलाके में संदिग्धों की तलाश की, लेकिन अंधेरे के कारण कोई सुराग नहीं मिल सका।

कुएं में मिले तीन शव

सुबह में स्थानीय किसानों ने पुलिस को सूचना दी कि उनके खेत में बने कुएं में तीन शव दिखाई दे रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. कुछ ही देर में कुएं से एक-एक कर तीन शव बाहर निकाले गए, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

अन्य पढ़े: Politics : बंडी संजय ने की विधेयक को समर्थन देने की अपील

पुलिस जांच में मृतकों की पहचान बुढार निवासी रोहित शर्मा, शहडोल निवासी तनुज शुक्ला और सचिन सिंह बघेल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा इलाके का कुख्यात तस्कर था और तीनों युवक गांजा तस्करी में शामिल थे।

पानी में डूबने से तीनों की मौत

शुरुआती जांच के अनुसार, देर रात गश्ती पुलिस को देखकर तीनों युवक घबरा गए और कार की रफ्तार तेज कर दी. इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद घायल अवस्था में तीनों युवक पुलिस से बचने के लिए अंधेरे में खेतों की ओर भागे. घबराहट और रात के घने अंधेरे के चलते उन्हें सामने मौजूद कुआं दिखाई नहीं दिया और वे सीधे उसमें गिर गए. जख्मी होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।

एसडीओपी विकास पाण्डेय ने बताया कि कार से नशीला पदार्थ बरामद हुआ था और संभावना है कि कार सवार युवक भागते समय कुएं में गिर गए. फिलहाल तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #ShahdolNews #MadhyaPradesh #CrimeNews #AccidentNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.