Operation Sindhoo: अब तक 4400 भारतीयों की हुई स्वदेश वापसी

Read Time:  1 min
स्वदेश
स्वदेश
FONT SIZE
GET APP

भारत ने ईरान-इजरायल (IRAN-ISRAEL)संघर्ष के बीच 19 विशेष उड़ानों के जरिये अभी तक 4400 से अधिक भारतीय नागरिकों को वहां से निकाला है। इस आशय की जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान से निकाले गए 173 भारतीयों का एक नया जत्था गुरुवार देर रात आर्मेनिया की राजधानी येरवन से एक उड़ान के जरिये दिल्ली (Delhi)पहुंचा।

नई दिल्ली। भारत ने ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच 19 विशेष उड़ानों के जरिये अभी तक 4,400 से अधिक भारतीय नागरिकों को वहां से निकाला है। इस आशय की जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। भारत ने अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए 18 जून को ऑपरेशन सिंधु शुरू किया था। इसी के तहत यह वापसी हुई है।

राजधानी येरवन से एक उड़ान के जरिये दिल्ली पहुंचा

मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान से निकाले गए 173 भारतीयों का एक नया जत्था गुरुवार देर रात आर्मेनिया की राजधानी येरवन से एक उड़ान के जरिये दिल्ली पहुंचा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक दिन पहले अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में ऑपरेशन सिंधु के बारे में पूछे गए प्रश्नों के जबाब में कहा था कि नई दिल्ली जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन कर रही है।

Read more : National : ड्रोन हमलों से निपटने के लिए भारतीय सेना ने शुरू की तैयारी

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।