పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

New Delhi : सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: March 25, 2026 • 11:38 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली:  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Sonia Gandhi की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें Sir Ganga Ram Hospital में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

स्वास्थ्य में गिरावट के बाद लिया गया फैसला

तुरंत अस्पताल ले जाया गया- सूत्रों के अनुसार, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज शुरू किया गया।

`नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन रह चुकीं (Sonia Gandhi) सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है

डॉक्टर्स की टीम कर रही निगरानी

जानकारी के मुताबिक चेस्ट की समस्या की वजह से सोनिया गांधी को (Sir Ganga Ram) सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर अनूप बासु की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। वहीं सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी अस्पताल में मौजूद हैं। डॉक्टर्स के अनुसार सोनिया गांधी की स्थिति अभी ठीक है। उन्हें डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखा गया है।

जनवरी में भी बिगड़ी थी तबीयत

बता दें कि इससे पहले जनवरी 2026 में भी सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां करीब 6 दिनों तक उनका इलाज चला था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद भी घर पर उनका इलाज जारी था। बताया जाता है कि प्रदूषण के चलते उन्हें सांस लेने की समस्या हो रही थी। जांच में डॉक्टरों ने पाया कि उनका ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ गया था। 

अन्य पढ़े: Maoist surrender news : माओवादी नेता सरेंडर, ₹2 करोड़ इनाम वाला

खांसी की पुरानी समस्या

79 साल की सोनिया गांधी को खांसी की पुरानी समस्या है। वह नियमि तौर पर डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं। पिछले साल 7 जून 2025 को हिमाचल प्रदेश के दौरे के दौरान उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। उस वक्त उन्हें शिमला के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सुपर पीएम की छवि

वर्ष 2004 से 2014 के बीच यूपीए सरकार के दौरान सोनिया गांधी की छवि सुपर पीएम की रही। वे नेशनल एडवाइजरी काउंसिल की अध्यक्ष रहीं। साथ ही 10 वर्षों तक तक वह यूपीए गठबंधन की चेयरपर्सन रहीं। इस दौरान सरकार के नीतिगत फैसलों में उनकी निर्णायक भूमिका रही।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #SoniaGandhi #HealthUpdate #BreakingNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.