Tamil Nadu- थलपति विजय ने फिल्मों को कहा अलविदा, तमिल इंडस्ट्री में बढ़ी चिंता

Read Time:  1 min
थलपति विजय
थलपति विजय
FONT SIZE
GET APP

चेन्नई । तमिल सिनेमा के ‘थलपति’ Vijay, अब (Tamil Nadu) के सीएम बन चुके हैं। राजनीतिक शक्ति के इस तख्त पर बैठने के लिए विजय ने दो साल पहले सिनेमा को बाय-बाय कह दिया था। वही सिनेमा जिसने उन्हें थलपति (Thalapathy) बनाया, उनकी आखिरी जन नायगन (People’s Leader) अभी रिलीज होनी बाकी है, लेकिन बड़े पर्दे से उतर रहे विजय के जाने से एक ऐसी जगह खाली हो गई जिसे तमिल सिनेमा में भरने वाला फिलहाल कोई नहीं है।

रजनीकांत से भी ज्यादा लगातार हिट देने वाले स्टार बने विजय

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विजय, 90 के दशक से ही स्टार बन गए थे। लेकिन 2000 के बाद, खासकर पिछले एक दशक में तो विजय तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए Rajinikanth से लोकप्रिय सुपरस्टार बन गए थे। पिछले 10 सालों में रजनीकांत ने तीन बार, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी हिट डिलीवर की है। Kabali (2016), 2.0 (2018) और Darbar (2020)। विजय ने पिछले 10 सालों में ये कमाल 5 बार किया। Mersal (2017), Bigil (2019), Master (2021), Leo (2023) और The Greatest of All Time (2024)।

दिलचस्प बात ये है कि विजय की फिल्म ने जिस साल तमिलनाडु के बॉक्स ऑफिस चार्ट पर टॉप नहीं किया, उस साल भी टॉप 3 में तो जरूर रहीं। बीते 10 सालों में विजय ने हर साल कम से कम एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी। इन 10 सालों में रजनीकांत के अलावा विजय ही तमिलनाडु के केवल दूसरे स्टार हैं जिनकी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। लेकिन ऐसे रिकॉर्डतोड़ आंकड़ों से ज्यादा अहम बात एक और है। 2016 से लगातार, तमिल बॉक्स ऑफिस के टॉप 3 में विजय की एक फिल्म जरूर रही है। बीते 10 सालों से तमिल सिनेमा के लिए वो सबसे कंसिस्टेंट स्टार रहे हैं।

विजय के बाद कौन संभालेगा तमिल सिनेमा?

विजय के जाते ही तमिल इंडस्ट्री में स्टार क्राइसिस नजर आने लगी है। इस इंडस्ट्री की 20 सबसे बड़ी फिल्मों में से 15 Rajinikanth और Vijay की हैं। लेजेंड Kamal Haasan की बस एक फिल्म इस लिस्ट में आती है — Vikram। इसे कमल हासन से ज्यादा, डायरेक्टर Lokesh Kanagaraj के फिल्म यूनिवर्स का कमाल ही समझिए क्योंकि पिछले 10 सालों में अकेले लीड एक्टर के तौर पर कमल की बॉक्स ऑफिस पावर बहुत ठंडी पड़ चुकी है। इन दोनों के बाद तमिल इंडस्ट्री का सबसे बड़ा स्टार एक ही है — Ajith Kumar। कार रेसिंग, बाइक राइड्स और तमाम अलग-अलग बिजनेस कर रहे अजित खुद कभी अपने स्टारडम को लेकर पैशनेट नहीं रहे। ऊपर से फैन्स ने स्टारडम का बोझ बेमतलब डाल दिया, जिसे वो भी आज जबरदस्ती ढो रहे हैं।

सूर्या, विक्रम और धनुष भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे

अजित के बाद इंडस्ट्री के 3 बड़े नाम हैं — Suriya, Vikram और Dhanush। सूर्या से इंडस्ट्री को लीड करने वाला स्टार बनने का खेल, खेला नहीं जा रहा। विक्रम को एकदम आउट ऑफ बॉक्स काम करने की ऐसी सूझी है कि वो बॉक्स ऑफिस पर गायब होते जा रहे हैं और धनुष के साथ वही दिक्कत है।धनुष उसी आदर्शवादी सोशल मैसेज वाले सिनेमा में सुख खोज रहे हैं, जिससे दर्शक भी ऊबने लगे हैं। यंग तमिल स्टार्स में सबसे बड़ी इंटरनेशनल पॉपुलैरिटी वाले धनुष की फिल्में मैसेज की उस ऊंचाई पर निकल जाती हैं, जहां से एंटरटेनमेंट बहुत छोटा दिखने लगता है।

नई पीढ़ी के स्टार्स भी अभी संघर्ष में

रिपोर्ट के मुताबिक 2010 के बाद आए तमिल फिल्म स्टार्स में सिर्फ Sivakarthikeyan ही ऐसे हैं जो लगातार एक दशक से कामयाब फिल्में डिलीवर कर रहे हैं। उनकी फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का लैंडमार्क पार किया है, लेकिन Amaran के अलावा, लॉकडाउन के बाद से वो भी थोड़े कमजोर नजर आ रहे हैं।Pradeep Ranganathan ने बैक टू बैक 100 करोड़ वाली फिल्मों की हैट्रिक लगाई तो लोग उन्हें ‘अगला रजनीकांत’ बोलने लगे, लेकिन चौथी फिल्म में वो नेक्स्ट लेवल पर जाने की बजाय, पिछले लेवल से भी नीचे चले गए।

अन्य पढ़े: Rakul Preet Singh : गिर जंगल में रकुल की वॉक.. विवाद पर सफाई

तमिल सिनेमा फिर रजनीकांत के भरोसे?

ऐसा लग रहा है कि घूम फिर कर तमिल फिल्म बिजनेस फिर Rajinikanth पर केंद्रित होने वाला है। रजनी अब पहले जितने कंसिस्टेंट हो भी जाएं, तो केवल एक अकेले सुपरस्टार के भरोसे कोई फिल्म इंडस्ट्री नहीं चलती।Tamil Nadu जैसे धुआंधार फिल्मची राज्य में फैन्स अपने सुपरस्टार्स को पूजते हैं, उन्हें अपनी पर्सनल मोटिवेशन, पब्लिक आइकॉन बनाते हैं, उनके लिए लड़ते हैं। सिनेमा वहां एक इमोशन है। रजनीकांत पिछले 50 सालों से ये चेहरा बने रहे। करीब 30 साल पहले से विजय ने ये जगह ली। इस बीच आए बाकी लोग तमिल सिनेमा फैन्स के इमोशन को इस शानदार तरीके से नहीं संभाल पाए।तमिल डायरेक्टर्स पहले ही अपनी बड़ी फिल्मों के लिए बॉलीवुड और तेलुगु के बड़े स्टार्स से हाथ मिलाने लगे हैं। अब विजय बड़े पर्दे से उतरकर, सीएम की कुर्सी पर जनता के प्यार का चेहरा बनेंगे, लेकिन बड़े पर्दे पर तमिलनाडु के बॉक्स ऑफिस पर विजय एक बहुत बड़ी जगह खाली छोड़ रहे हैं, जिसे भरने वाला कोई चेहरा तमिल सिनेमा में फिलहाल नजर नहीं आ रहा है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।