नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि सॉवरेन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल स्ट्रैटेजी नतीजे दे रही है। इस दौरान उन्होंने घरेलू स्टार्टअप सर्वम एआई द्वारा जारी किए गए एक एडवांस्ड मॉडल की तारीफ की। पिछले साल इस स्टार्टअप (Strartsup) को देश का पहला एआई फाउंडेशनल मॉडल बनाने के लिए चुना गया था। 67 प्रपोजल में से सर्वम एआई को भारत का पहला स्वदेशी फाउंडेशनल मॉडल बनाने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
सर्वम एआई के मॉडल को मिली केंद्रीय मंत्री की सराहना
मंत्री वैष्णव ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि हमारे एआई मिशन के हिस्से के रूप में सर्वम द्वारा जारी किए गए टेक्नोलॉजी में एडवांस्ड मॉडल की सबसे ज्यादा आलोचना करने वाले लोग भी अब इसकी तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के स्मार्ट युवा इंजीनियर मटेरियल साइंस, हेल्थकेयर और साइबर सिक्योरिटी (Cyber Sequrity) जैसे क्षेत्रों में ऐसे इनोवेशन पर काम कर रहे हैं, जिन्हें दुनिया पाथब्रेकिंग मॉडल के तौर पर देखेगी।
भारतीय भाषाओं के लिए उन्नत एआई समाधान
सर्वम एआई ने भारतीय भाषाओं के लिए सबसे बेहतर टेक्स्ट-टू-स्पीच, स्पीच-टू-टेक्स्ट और ओसीआर मॉडल विकसित किए हैं। पिछले साल दिसंबर में सर्वम एआई के को-फाउंडर प्रत्युष कुमार ने इंडियाएआई मिशन के तहत मल्टीलिंगुअल एआई सिस्टम का प्रदर्शन किया था, जिसमें भारतीय भाषाओं के लिए भारत का पहला सॉवरेन फाउंडेशनल लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) भी शामिल था।
इंडिया एआई मिशन को मिला 10,300 करोड़ का समर्थन
भारत के एआई इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने 2024 में 10,300 करोड़ रुपए के आवंटन के साथ इंडिया एआई मिशन को मंजूरी दी। अगले पांच वर्षों में मिलने वाली यह फंडिंग मिशन के विभिन्न हिस्सों को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।
अन्य पढ़े: जुमे की नमाज़ के दौरान शिया मस्जिद में धमाका
सामाजिक भलाई के लिए एआई के उपयोग पर पीएम मोदी का जोर
पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार्टअप्स से सामाजिक भलाई के लिए एआई के इस्तेमाल का आग्रह किया था। उन्होंने बताया कि भारत 16 से 20 फरवरी तक इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की मेज़बानी करेगा। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारतीय एआई मॉडल स्वदेशी कंटेंट और क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने वाले होने चाहिए, ताकि भारत टेक्नोलॉजी सेक्टर में वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभा सके।
अश्विनी वैष्णव जीवन परिचय कौन है?
इससे पहले वे रेल मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं और 2024 से इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री हैं। वे 2019 से भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए ओडिशा से राज्यसभा के सदस्य हैं।
Read More :