తెలుగు | Epaper

ABVP कार्यकर्ताओ के खिलाफ बोलना पड़ा भारी मंत्री राजभर के लिए मुश्किलें खड़ी

digital
digital
ABVP कार्यकर्ताओ के खिलाफ बोलना पड़ा भारी मंत्री राजभर के लिए मुश्किलें खड़ी

यूपी में मंत्री ओपी राजभर (OP Rajbhar) की राजनीती के सुर कुछ बिगड़े नज़र आ रहे है। ताज़ा मामला है उत्तर प्रदेश से ही जुड़ा है जहाँ राजभर ने abvp कार्यकर्ताओ पर आपत्ति जनक टिपण्णी कर दी थी जिसमे छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज का समर्थन भी किया था

बता दें की रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में 30 अगस्त को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं द्वारा अवैध एलएलबी की पढ़ाई और प्रवेश प्रक्रिया के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया था। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में किए गए इस शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस प्रशासन ने लाठीचार्ज कर एबीवीपी कार्यकर्ताओं को बेरहमी से मारा-पीटा, जिससे व्यापक आक्रोश व्याप्त हुआ।

इसके बाद जब यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर के संज्ञान में लाया गया, तो उन्होंने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को “गुंडा” कहकर संबोधित किया। मंत्री के इस असंवेदनशील और आपत्तिजनक बयान से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की भावनाएँ गहराई से आहत हुईं।

उत्तर प्रदेश में ओपी राजभर की सियासत भाजपा के भरोसे चल रही है जहाँ उन्हें मंत्री पद भी मिला हुआ है। लेकिन भाजपा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् दोनों ही एक ही अनुषांगिक संगठन आरएसएस से आते है। ऐसे में ओपी राजभर का abvp कार्यकर्ताओ के खिलाफ बोलना भारी पड़ सकता है। अब देखना होगा की इस पूरे मामले में बीजेपी का क्या रुख होता है। २०२७ में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए बीजेपी अभी से तैयारी में लगी हुयी है। ऐसे में राजभर का यह बयान बीजेपी के लिए नुकसान दायक भी हो सकता है

आज इसी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मऊ इकाई ने ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंक कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि मंत्री सार्वजनिक रूप से एबीवीपी कार्यकर्ताओं से माफी नहीं मांगते तो परिषद जनांदोलन के लिए बाध्य होगी।

ये भी पढ़ें

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

LPG Gas Crisis- गैस संकट गहराया, मंदिरों में प्रसाद रुका, शैक्षणिक संस्थानों में भोजन घटा

LPG Gas Crisis- गैस संकट गहराया, मंदिरों में प्रसाद रुका, शैक्षणिक संस्थानों में भोजन घटा

LPG- एलपीजी संकट के बीच राहत, ईरान ने भारतीय जहाजों को दिया रास्ता

LPG- एलपीजी संकट के बीच राहत, ईरान ने भारतीय जहाजों को दिया रास्ता

दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर लिखा बोर्ड बना चर्चा का विषय

दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर लिखा बोर्ड बना चर्चा का विषय

IRAN- इजराइल-अमेरिका से मुकाबले में ईरान की रणनीति ने सबको चौंकाया

IRAN- इजराइल-अमेरिका से मुकाबले में ईरान की रणनीति ने सबको चौंकाया

कम सैलरी का ताना बना खून की वजह

कम सैलरी का ताना बना खून की वजह

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870