తెలుగు | Epaper

Latest News : 15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की स्पीड पर रोक

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : 15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की स्पीड पर रोक

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर गाड़ियों की रफ्तार कम होने वाली है. ठंड बढ़ने की वजह से आने वाले दिनों में कोहरा और धुंध बढ़ेगा. ऐसे में गाड़ियों की रफ्तार पर लगाम लगा दी जाएगी, जिससे की किसी भी अनहोनी से बचा जा सके. कोहरे की वजह से कई बार सड़क हादसे हो जाते हैं. इसी को देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने स्पीड पर ब्रेक लगाने की तैयारी शुरू कर दी है

15 दिसंबर से 165 किलोमीटर लंबे (Yamuna) यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की स्पीड 100 से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटे करने का फैसला किया गया है. अगर कोई तय स्पीड लिमिट का कोई उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस एक्शन लेगी और ऑनलाइन चालान कर सकती है. ग्रेटर नोएडा से आगरा तक फैला ये यमुना एक्सप्रेसवे गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा जिलों से होकर गुजरता है।

हादसों का बढ़ जाता है खतरा

सर्दियों में यमुना किनारे घना कोहरा छा जाने की आशंका बढ़ जाती है, जिसके चलते विजिबिलिटी कम होने पर हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है. इसी जोखिम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट में बदलाव करने का फैसला लिया है. यमुना प्राधिकरण के प्रोजेक्ट जनरल मैनेजर राजेंद्र भाटी के मुताबिक 15 दिसंबर से हल्के वाहनों की स्पीड रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी जाएगी।

अन्य पढ़ें: पांच राज्यों में 2026 में होंगे विधानसभा चुनाव, उपचुनाव की तैयारियाँ तेज

15 फरवरी तक लागू रहेगी पाबंदी

इसके अलावा भारी वाहनों के लिए यह लिमिट 60 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है. यह पाबंदी 15 फरवरी तक लागू रहेगी. तय सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस सीधे ऑनलाइन चालान जारी करेगी, जो गाड़ी के मालिक के पते पर भेजा जाएगा. ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे पर जाते समय स्पीड का जरूर ख्याल रखें, नहीं तो आपका भी चालान कट सकता है।

सर्दी में बढ़ते कोहरे को देखते हुए जेवर, मथुरा और आगरा टोल प्लाजा पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लगातार सावधानी बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं. भारी वाहन चालकों को थकान से राहत दिलाने और सुस्ती भगाने के लिए टोल प्लाजा पर फ्री चाय दी जा रही है. इसके अलावा, धुंध के दौरान वाहनों की विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए कमर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जा रहे हैं और जागरूकता के लिए पंपलेट भी बांटे जा रहे है।

यमुना एक्सप्रेसवे का मालिक कौन है?

165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे का विकास जेपी समूह द्वारा सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत किया गया है। टीईए और जेआईएल (जयप्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड) के बीच रियायत समझौता 7 फरवरी, 2003 को संपन्न हुआ था।

अन्य पढ़ें:

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870