తెలుగు | Epaper

UP : बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में भगदड़, 2 की मौत, 29 श्रद्धालु घायल

Anuj Kumar
Anuj Kumar
UP :  बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में भगदड़, 2 की मौत, 29 श्रद्धालु घायल

यूपी में बाराबंकी (Barabanki) के औसानेश्वर महादेव मंदिर (Mahadev Temple) में सावन के तीसरे सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, 29 लोग घायल हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।बताया जा रहा है कि रविवार रात 2 बजे जलाभिषेक (Jalabhishek) के दौरान मंदिर परिसर में अचानक करंट फैलने से हादसा हुआ। भागने के दौरान लोग एक-दूसरे को कुचलते चले गए। हादसे में घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।CMO अवधेश यादव ने बताया कि हैदरगढ़ सीएचसी पर 29 लोग लाए गए थे, जिनमें से दो की रास्ते में मौत हो गई थी। 10 को त्रिवेदीगंज सीएचसी भेजा गया, जबकि एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

तार टूटकर मंदिर परिसर के टिन शेड पर गिर गया, जिससे करंट फैल गया

वहीं डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि कुछ बंदर बिजली के तार पर कूद गए थे, जिससे तार टूटकर मंदिर परिसर के टिन शेड पर गिर गया। इसी कारण करंट फैल गया। करंट लगने से प्रशांत कुमार (16) और रमेश कुमार की मौत हुई है। औसानेश्वर मंदिर जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त लाइन में करीब 3 हजार लोग दर्शन के लिए लगे हुए थे। बता दें, रविवार सुबह हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भी भगदड़ मच गई थी। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

हादसे के वक्त 2 हजार से ज्यादा श्रद्धालु थे

मंदिर कमेटी सदस्य के महंत विजय गिरि ने बताया- रात 1 बजे मंदिर खोला गया। 1 घंटे बाद बंदरों ने तार तोड़ दिया। इसी वजह से हादसा हो गया। हादसे के वक्त 2 हजार से ज्यादा श्रद्धालु थे।प्रत्यक्षदर्शी शालिनी देवी ने बताया कि मैं महादेव मंदिर में जल चढ़ाने गई थी, तभी अचानक वहां करंट फैल गया। इसके बाद भगदड़ मच गई। सब लोग गिरने लगे, मेरे साथ आईं रिश्तेदार भी दब गई थीं। हम इन्हें खींचकर बाहर लेकर आए।

सीएमओ अवधेश कुमार यादव ने बताया कि औसानेश्वर महादेव मंदिर में बिजली का तार टूटकर गिरने से हादसा हुआ था। हैदरगढ़ सीएचसी पर 29 लोग लाए गए थे, जिनमें से दो ब्रॉड डेड थे। 10 लोगों को त्रिवेदीगंज सीएचसी भेजा गया, जबकि एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीएचसी हैदरगढ़ के सभी मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है

Read more : UP : एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में ढ़ेर हुआ बिहार का इनामी अपराधी डब्लू

महंगा गैस सिलेंडर, इंडक्शन कुकर की मांग बढ़ी

महंगा गैस सिलेंडर, इंडक्शन कुकर की मांग बढ़ी

UPSC 301 रैंक विवाद खत्म, असली टॉपर घोषित

UPSC 301 रैंक विवाद खत्म, असली टॉपर घोषित

सोने की कीमत में गिरावट, आज के नए रेट

सोने की कीमत में गिरावट, आज के नए रेट

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870