పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Chennai- बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर भारत में भी कदम उठाने की जरूरत-हाईकोर्ट

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: December 26, 2025 • 12:33 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

चैन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा (Online Sequrity ) और इंटरनेट पर अश्लील सामग्री की आसान उपलब्धता को लेकर गहरी चिंता जताई है। एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने केंद्र सरकार को सुझाव दिया कि वह ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने से जुड़े कानून पर गंभीरता से विचार करे।

ऑस्ट्रेलिया मॉडल पर विचार की सलाह

न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने कहा कि डिजिटल युग में बच्चे अत्यंत संवेदनशील और असुरक्षित हैं, ऐसे में उन्हें इंटरनेट (Internet) के खतरों से बचाना अनिवार्य हो गया है। अदालत ने माना कि भारत में भी सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सख्त कदम उठाने की जरूरत पड़ सकती है।

जनहित याचिका में उठी थी पैरेंटल कंट्रोल की मांग

यह मामला वर्ष 2018 में मदुरै निवासी एस. विजयकुमार (S Vijaykumar) द्वारा दायर जनहित याचिका से जुड़ा है। याचिका में मांग की गई थी कि इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को पैरेंटल कंट्रोल या पैरेंटल विंडो जैसी सेवाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएं, ताकि बच्चों को पोर्नोग्राफिक और आपत्तिजनक सामग्री से दूर रखा जा सके।

हलफनामों पर कोर्ट की नाराजगी

सुनवाई के दौरान अदालत ने संबंधित प्राधिकरणों और बाल अधिकार संरक्षण आयोगों द्वारा दाखिल हलफनामों पर असंतोष जताया। पीठ ने कहा कि ये दस्तावेज यह भरोसा नहीं दिला पाए कि संस्थाएं अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों का पूरी तरह पालन कर रही हैं।

वेबसाइट ब्लॉक करना पर्याप्त नहीं

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल कुछ वेबसाइटों को ब्लॉक करना पर्याप्त समाधान नहीं है, क्योंकि बाल यौन शोषण और अश्लील सामग्री अलग-अलग रूपों में इंटरनेट पर मौजूद रहती है। इसके लिए यूजर-स्तर पर पैरेंटल कंट्रोल ऐप्स और अभिभावकों की जागरूकता बेहद जरूरी है।

स्कूलों के कार्यक्रम भी नाकाफी

अदालत ने यह भी कहा कि स्कूलों में चलाए जा रहे मौजूदा जागरूकता कार्यक्रम पर्याप्त नहीं हैं। केंद्र और राज्य स्तर के बाल अधिकार संरक्षण आयोगों को निर्देश दिया गया कि वे समाज के विभिन्न वर्गों के लिए ऑनलाइन सुरक्षा और बाल अधिकारों को लेकर ठोस कार्ययोजना तैयार करें।

बच्चों के मामले में समाज की जिम्मेदारी ज्यादा

पीठ ने टिप्पणी की कि किसी सामग्री तक पहुंचना वयस्कों का व्यक्तिगत चुनाव हो सकता है, लेकिन बच्चों के मामले में समाज और सरकार की जिम्मेदारी कहीं अधिक बढ़ जाती है। अदालत ने उम्मीद जताई कि भविष्य में इस दिशा में सख्त कानून और व्यापक जागरूकता अभियान देखने को मिलेंगे।

Read More :

# Digital Yug News #Internet News #Latest news #Madaras High Court News #Online Sequrity News #Pornographic News #S Vijay Kumar News #Website news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.