తెలుగు | Epaper

Chhattisgarh : रिश्ते के शक में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Chhattisgarh : रिश्ते के शक में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या

गर्लफ्रेंड को कीचड़ में दबाकर मार डाला:जमीन में गले तक गाड़कर तड़पाया, बॉयफ्रेंड बोला-दूसरे युवक से बात करती थी, मुझे समय नहीं देती थी

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बॉयफ्रेंड ने कीचड़ में सिर दबाकर अपनी गर्लफ्रेंड को मार डाला। कीचड़ में गले तक गाड़कर तड़पाया। आरोपी थाने में कहा कि, वो मुझे समय नहीं देती थी। दूसरे युवक से बात करती थी, इसलिए गुस्से में मार दिया। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

छत्तीसगढ़ जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान (Pooja Mahant) पूजा महंत (22) के रूप में हुई है। प्रेमी ने हत्या के बाद लाश को पिपरा और बरगांव के बीच खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी प्रवीण प्रकाश चंद्र (28), भाई लव प्रकाश चंद्र (32), मददगार केशव चंद्र (34) को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 27 जनवरी की सुबह बरगांव में रामेश्वर साहू के खेत में पूजा महंत की अर्धनग्न लाश मिली थी। पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई। केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

इस दौरान (CCTV) फुटेज में तड़के सुबह 4.38 बजे 2 युवक बाइक पर जाते दिखाई दिए। इसके कुछ ही मिनट बाद 4.45 बजे पूजा महंत अकेली मोबाइल पर बात करते हुए उसी रास्ते से गुजरती नजर आई थी।

छत्तीसगढ़ जांच में पता चला कि पूजा महंत कीरित गांव में त्योहार में शामिल होने के बाद रात 12 से 1 बजे के बीच घर लौटी थी। उसके पिता ने भी उसे देखा था। इसके बाद उसे फिर सुबह करीब 4:45 बजे कॉल आया और बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए घर से निकल गई।

खेत में कीचड़ से सनी मिली लाश

परिवार वालों के मुताबिक, जब सुबह पूजा महंत घर पर नहीं मिलीं, तो उन्होंने पड़ोस में लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह करीब 9 बजे उसी गांव का किसान रामेश्वर साहू अपने खेत में गया था। उसने कीचड़ में पूजा महंत की लाश देखी। उसने पूजा महंत के परिवार को जानकारी दी।

अन्य पढ़े: USA- डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, नूरी अल-मलिकी प्रधानमंत्री बने तो इराक को तबाह कर देंगे

इस दौरान परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों से बयान के बाद FIR दर्ज की गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस जांच और CCTV फुटेज के आधार पर पूजा महंत के बॉयफ्रेंड प्रवीण प्रकाश चंद्रा पर शक हुआ।

पुलिस को गुमराह कर रहा था आरोपी

आरोपी को कोरिया के पटना से प्रवीण प्रकाश चंद्रा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह किया, लेकिन CCTV फुटेज और अपने बयानों से पकड़ा गया। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा ने बताया कि, उसे शक था कि पूजा किसी दूसरे युवक से बातचीत करती है। उसे समय नहीं देती है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में उसने खेत में पूजा को धक्का देकर उसका सिर कीचड़ में दबा दिया। पूजा की तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

अन्य पढ़े:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870