Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु में हंगामा, राष्ट्रपति शासन की चर्चा तेज

Read Time:  1 min
Tamil Nadu Politics
Tamil Nadu Politics
FONT SIZE
GET APP

तमिलनाडु में जारी राजनीतिक सस्पेंस

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में लगातार अनिश्चितता बनी हुई है। विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी विजय की टीवीके सरकार बनाने की कोशिशों में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। सरकार गठन के लिए विजय ने राज्यपाल R. V. Arlekar से मुलाकात की। हालांकि राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि पहले पूर्ण बहुमत साबित करना जरूरी होगा।

बहुमत से दूर टीवीके

234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन आवश्यक है। टीवीके ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस के 5 विधायकों के समर्थन के बाद भी पार्टी का आंकड़ा 113 तक ही पहुंच पाया है। इस वजह से टीवीके को अभी भी पांच और विधायकों के समर्थन की जरूरत है। राजनीतिक हलकों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

राज्यपाल का सतर्क रुख

सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल संवैधानिक विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर सावधानी से कदम उठा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पर्याप्त संख्या बल के बिना किसी पार्टी को सरकार बनाने का मौका देना दल-बदल को बढ़ावा दे सकता है। इसी कारण राज्यपाल स्थिर सरकार बनने की संभावना सुनिश्चित होने के बाद ही आगे का फैसला लेना चाहते हैं।

अन्य पढ़े: Cooking Gas: खाड़ी युद्ध के तनाव से रसोई गैस और जेट फ्यूल की मांग घटी

राष्ट्रपति शासन की अटकलें

अगर राजनीतिक अस्थिरता लंबे समय तक जारी रहती है तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने की संभावना पर भी चर्चा (Tamil Nadu Politics) शुरू हो गई है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। तमिलनाडु में अगली सरकार कौन बनाएगा, इस पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।