పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Delhi NCR में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Author Icon By digital
Updated: June 11, 2025 • 7:13 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा तापमान

राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए नया ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी की चेतावनी देते हुए आईएमडी ने दिल्ली के लिए अपने ऑरेंज अलर्ट को संशोधित कर रेड कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी के लिए जारी किए गए नाउकास्ट के अनुसार, यह रेड अलर्ट बुधवार और गुरुवार को भी जारी रहेगा। दोपहर 2 बजे जारी बुलेटिन के आधार पर मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में लू का प्रकोप जारी रहेगा तथा तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा।

कई स्थानों पर लू चलने की संभावना, अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर लू चलने की संभावना है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली के सफदरजंग सबस्टेशन में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आयानगर में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, ये दोनों तापमान सामान्य से अधिक हैं। राजधानी में सुबह के समय नमी का स्तर 39 प्रतिशत के मध्यम स्तर पर रहा, लेकिन गर्मी और शुष्क दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के संयोजन ने परेशानी और बढ़ा दी है।

12 जून तक भीषण गर्मी जारी रहने की उम्मीद

‘रेड अलर्ट’ में ‘‘कार्रवाई करें’’ की चेतावनी होती है। इसमें निवासियों से गर्मी के संपर्क से बचने, शरीर में पानी की कमी नहीं हो इसके लिए पानी पीते रहने और बाहरी गतिविधियों को सीमित करने का आग्रह किया जाता है। इसमें सभी उम्र के लोगों को गर्मी से होने वाली बीमारियों और लू लगने की बहुत अधिक संभावना की चेतावनी दी जाती है और कमजोर लोगों को अत्यधिक देखभाल की सलाह दी जाती है। आईएमडी में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने कहा कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी 12 जून तक जारी रहने की उम्मीद है।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.