పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Uttar Pradesh : सनकी आशिक ने लड़की को मारी गोली

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: December 25, 2025 • 5:26 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

एकतरफा इश्क का खूनी अंत

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक युवक एकतरफा प्यार (Unrequited love) में युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी खुद भी फांसी पर लटक गया। घटना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के महावतपुर बावली गांव की है। गुरुवार की सुबह गांव के लोगों को एक साथ दो लोगों की लाश मिला। इसके बाद खुलासा हुआ कि एकतरफा प्यार की सनक दो जिंदगियों को लील गई। गांव की हरिजन चौपाल के पास गोलियों की तड़तड़ाहट से सन्नाटा टूट गया और देखते ही देखते प्रेम कहानी खून और मौत में बदल गई। 23 वर्षीय सतनाम कटारिया ने 18 वर्षीय युवती गुड्डन की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।

उत्तर प्रदेश जानकारी के अनुसार, गुड्डन पुत्री लख्मी (Guddan’s daughter) सैनी घर पर सिलाई का काम करती थी। उसके पिता बड़ौत कोतवाली में चौकीदार हैं। सतनाम, जो गुड्डन के घर के पास ही रहता था, उससे लंबे समय से एकतरफा प्यार करता था और शादी का दबाव बना रहा था। सतनाम और उसका परिवार पंजाब में एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है और कुछ दिन पहले ही वह गांव लौटा था

गुरुवार सुबह मारी गोली

गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गुड्डन घर से कुछ सामान लेने निकली थी। जैसे ही वह घर के पीछे की गली में पहुंची, वहां पहले से मौजूद सतनाम ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर गुस्से व जुनून में अंधे होकर सतनाम ने तमंचे से गुड्डन के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही युवती लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और गली में अफरा-तफरी मच गई।

अन्य पढ़े: Barmer : थार वाहन की टक्कर से ननद-भाभी की मौत

तमंचे में गोली फंसी तो फांसी पर लटका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद सतनाम ने खुद को भी गोली मारने की कोशिश की, लेकिन तमंचे में गोली फंस गई। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा और वहां लगे नीम के पेड़ से फंदा लगाकर फांसी पर झूल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में गुड्डन को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एकतरफा प्यार कितना खतरनाक होता है?

वन साइडेड लव आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकता है क्यों ये आपको कोई खुशी नहीं देता है बल्कि आप केवल इससे दुखी ही होते है। एक तरफा प्यार में केवल आप उसे पाने की चाहत करते रहते है, सोचते रहते है जिससे आप अपने मेंटल हेल्थ, फिजिकल हेल्थ किसी के बारे में नहीं सोचते है।

अन्य पढ़े:

#Baghpat #TragicIncident #CrimeNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.