Bihar Chunav : इंडिया गठबंधन के लिए चुनावी राह हुई मुश्किल

Read Time:  1 min
Bihar Chunav
Bihar Chunav
FONT SIZE
GET APP

तेजस्वी और राहुल पर बढ़ा दबाव

Bihar Chunav : बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav) का ऐलान होना अभी बाकी है। राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इंडिया गठबंधन और एनडीए में शामिल छोटे राजनीतिक दलों ने भी अपने गेम प्लान से राष्ट्रीय नेताओं को अवगत करा दिया है। सबसे ज्यादा इंडिया गठबंधन में हलचल चल रही है। इस बार इंडिया गठबंधन में हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा और पशुपति पारस का लोजपा गुट भी शामिल हैं। दोनों दल ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। इससे इंडिया गठबंधन के सामने मुश्किलें खड़ी हो रही हैं

Bihar Chunav : महागठबंधन (mahaagathabandhan) की बात करें तो इसमें राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम और वीआईपी पार्टी अभी तक शामिल थे। अब दो और दलों ने भी इसमें एंट्री की है। इस बार हेमंत सोरेन की पार्टी और लोजपा (पारस) गुट भी इसमें शामिल है। अब कुल 8 दल महागठबंधन में हो गए हैं। अबकी बार बिहार विधानसभा की 243 सीटों का 8 दलों में बंटवारा होगा। बताया जा रहा है कि कांग्रेस और भाकपा-माले इस बार पहले से ज्यादा सीटों की मांग रहे हैं। इसी तरह महागठबंधन में शामिल हुए दल भी अपने लिए सीट मांग रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्वी और राहुल गांधी इस समस्या से कैसे निपटते हैं।

पशुपति पारस के जरिए एनडीए के चिराग पासवान को पटखनी देने की तैयारी

तेजस्वी और राहुल गांधी इस बार पशुपति पारस के जरिए एनडीए के चिराग पासवान को पटखनी देने की तैयारी कर रहे हैं। इसे लेकर पशुपति पारस से सीटों को लेकर बात चल रही है। दोनों नेता पासवान वोटो का बंटवारा चाहते हैं, लेकिन पशुपति सीटों के साथ मंत्रीपद की भी मांग कर रहे हैं। सूत्रों से पता चला है कि पशुपति पारस चार से पांच सीटों के अलावा मंत्री पद भी मांग रहे हैं। मंत्री पद पर तो सहमति बन गई है, लेकिन सीटों को लेकर अभी भी बात चल रही है।

हेमंत सोरेन ने भी मांगी सीट

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपनी पार्टी झामुमो के लिए सीट की मांग की है। हेमंत ने वैसे तो 1 सीट की मांग की है। कांग्रेस और राजद उन्हें 1 सीट देने को भी तैयार हो गई है। महागठबंधन झारखंड से सटे बांका, मुंगेर और भागलपुर से सटे इलाकों की 1 विधानसभा सीट झामुमो को दे सकता है।

मुकेश सहनी ने बढ़ाई मुश्किलें

महागठबंधन में शामिल मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ने 50 सीटों के साथ उप मुख्यमंत्री का पद भी चाहती है। मुकेश सहनी चाहते हैं कि तेजस्वी उनकी पार्टी को 50 सीटों के साथ उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाए। इसे लेकर तेजस्वी और राहुल दोनों बहुत परेशान हैं। सूत्रों से पता चला है कि इंडिया गठबंधन मुकेश उपमुख्यमंत्री बनाने पर राजी है, लेकिन सीटें सिर्फ 20 से 25 देना चाहता है।

कांग्रेस 60 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

बिहार में पिछली बार कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा और सिर्फ 19 पर ही जीत दर्ज कर सकी थी। इस बार उन्हें 60 सीटों पर चुनाव लड़ना पड़ सकता है। दरअसल तेजस्वी और राहुल सीटों को लेकर काफी हद तक बात भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इस बार राजद ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। पिछली बार राजद 144 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इस बार ये संख्या बढ़कर 160 पहुंच सकती है। इसके अलावा भाकपा-माले को 30 सीटें देने की भी चर्चा चल रही है क्योंकि पिछली बार इस पार्टी 19 सीटों में से 12 पर जीत दर्ज की थी।

असली नाम क्या है बिहार का ?

इतिहास में विभिन्न नामों से जाना जाता है, जिनमें सबसे प्रमुख और प्राचीन नाम मगध है. ऋग्वेद में इसे कीकट भी कहा गया है. ‘बिहार’ नाम संस्कृत शब्द ‘विहार’ से आया है, जिसका अर्थ ‘मठ’ या ‘आश्रम’ होता है, जो बौद्ध भिक्षुओं के निवास स्थान थे. 

बिहार का धर्म क्या है?

धर्म। 2023 की जनगणना के अनुसार, बिहार की 81.99% आबादी हिंदू धर्म को मानती है, जबकि 17.70% लोग इस्लाम धर्म को मानते हैं । ईसाई धर्म (0.05%), बौद्ध धर्म (0.08%), और सिख धर्म (0.01%) बिहार में धार्मिक अल्पसंख्यक हैं।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।