తెలుగు | Epaper

Lunar Eclipse- 3 मार्च को लगेगा 2026 का पहला चंद्रग्रहण, जानें कितनी देर तक रहेगा असर

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Lunar Eclipse- 3 मार्च को लगेगा 2026 का पहला चंद्रग्रहण, जानें कितनी देर तक रहेगा असर

नई दिल्ली,। 2026 का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) 3 मार्च को पड़ रहा है। पंचांग के मुताबिक यह ग्रहण दोपहर से शाम के बीच रहेगा और इसे साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है। खास बात यह है कि इस दिन रात में होलिका दहन होगा, जबकि अगले दिन 4 मार्च को होली खेली जाएगी। यह ग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में घटित हो रहा है, इसलिए धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इसका सूतक काल भी मान्य होगा।

ग्रहण का समय और कुल अवधि

भारतीय समय के मुताबिक चंद्रग्रहण की शुरुआत दोपहर करीब 3 बजकर 20 मिनट पर होगी और इसका समापन शाम 6 बजकर 47 मिनट पर होगा। इस तरह ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी।

सूतक काल कब से प्रभावी

मान्यताओं के मुताबिक चंद्रग्रहण में सूतक काल ग्रहण से करीब 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस गणना से सूतक काल की शुरुआत 3 मार्च की सुबह करीब 6 बजकर 20 मिनट से मानी जाएगी, जो ग्रहण समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। सूतक काल को धार्मिक दृष्टि से संवेदनशील समय माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ और मंदिर से जुड़े कार्यों से दूरी रखने की परंपरा है। आमतौर पर शुभ या मांगलिक कार्य टाल दिए जाते हैं और नए काम की शुरुआत को भी शुभ नहीं माना जाता। भोजन पकाने और ग्रहण काल में खाने से बचने की मान्यता है। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है।

अन्य पढ़े: AI Summit Protest Delhi : यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार

किन क्षेत्रों में दिखेगा चंद्रग्रहण

यह चंद्रग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में साफ तौर पर दिखाई देगा। पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों जैसे असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड और मणिपुर में ग्रहण स्पष्ट नजर आ सकता है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में भी इसका प्रभाव दिखने की संभावना है। दिल्ली (Delhi) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में यह आंशिक रूप से दिखाई दे सकता है। भारत के अलावा यह चंद्रग्रहण पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान और इराक समेत एशिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। साथ ही ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, रूस तथा उत्तर और दक्षिण अमेरिका के कई क्षेत्रों में भी यह खगोलीय घटना दिखाई दे सकती है।

Read More :

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

एक हफ्ते बाद सोना सस्ता, खरीदारों को बड़ी राहत

एक हफ्ते बाद सोना सस्ता, खरीदारों को बड़ी राहत

होली रश का झटका, ट्रेन फुल, बस किराए आसमान पर!

होली रश का झटका, ट्रेन फुल, बस किराए आसमान पर!

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

37 सालों से नहीं सोए! बागपत के पुजारी का अनोखा दावा

37 सालों से नहीं सोए! बागपत के पुजारी का अनोखा दावा

मैनपुरी में चाची को भगा ले गया भतीजा

मैनपुरी में चाची को भगा ले गया भतीजा

Bihar- सीमांचल में घुसपैठ पर सख्त रुख, 10 किमी क्षेत्र में अवैध निर्माण हटेंगे- अमित शाह

Bihar- सीमांचल में घुसपैठ पर सख्त रुख, 10 किमी क्षेत्र में अवैध निर्माण हटेंगे- अमित शाह

Mumbai- आईसीयू में भर्ती सलीम खान की सेहत में सुधार, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

Mumbai- आईसीयू में भर्ती सलीम खान की सेहत में सुधार, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

Lunar Eclipse- चंद्रग्रहण 3 मार्च को, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सावधानी की सलाह

Lunar Eclipse- चंद्रग्रहण 3 मार्च को, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सावधानी की सलाह

National- पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर ओवैसी और कांग्रेस का तीखा हमला

National- पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर ओवैसी और कांग्रेस का तीखा हमला

राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार लड़ाकू हेलिकॉप्टर में उड़ान

राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार लड़ाकू हेलिकॉप्टर में उड़ान

National- सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद NCERT बैकफुट पर, पाठ्यपुस्तक मामले में मांगी माफी

National- सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद NCERT बैकफुट पर, पाठ्यपुस्तक मामले में मांगी माफी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870