Delhi- एआई इम्पैक्ट समिट विवाद : विरोध प्रदर्शन के बाद यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भानु चिब गिरफ्तार

Read Time:  1 min
भानु चिब
भानु चिब
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली,। दिल्ली के भारत मंडपम में बीते दिनों आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट (India AI Impact Summit) के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में उदय भानु चिब (Uday Bhanu Chib) की भूमिका सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस का दावा है कि विरोध प्रदर्शन की साजिश रचने में वह शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट्स (Media Reports) में पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि गिरफ्तारी के बाद उन्हें हिरासत में रखा गया है। पुलिस इस मामले में आगे की पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।

भूपेश बघेल ने जताई कड़ी आपत्ति

उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि दिल्ली पुलिस द्वारा आईवाईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई उदय भानु चिब एवं अन्य युवा साथियों की गैरकानूनी गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि “ताना-शाह” सरकार यह भूल रही है कि लोकतंत्र में युवाओं का आवाज उठाना, सवाल पूछना और विरोध करना अपराध नहीं, बल्कि लोकतंत्र का सबसे मजबूत हथियार है।

अन्य पढ़े: AI Summit Protest Delhi : यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार

शांतिपूर्ण प्रदर्शन का दावा

बघेल ने अपने बयान में कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना किसी हिंसा या उकसावे के, केवल शांतिपूर्ण तरीके से प्रधानमंत्री के समझौतों और युवाओं की अनसुनी पीड़ा को सामने लाया। यह एक साहसी, जायज और लोकतांत्रिक कदम था, जिसे दबाने के लिए सरकार पुलिसिया कार्रवाई का सहारा ले रही है। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र पर सीधा हमला बताते हुए मांग की कि उदय भानु चिब सहित सभी गिरफ्तार आईवाईसी कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाए और उन पर लगाए गए आरोप वापस लिए जाएं।

बघेल ने कहा, “हम लड़ेंगे-जीतेंगे।”

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।