తెలుగు | Epaper

Indore : सीजिंग एजेंट की बेरहमी से हत्या, चाकू से कई वार

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Indore : सीजिंग एजेंट की बेरहमी से हत्या, चाकू से कई वार

इंदौर के द्वारकापुरी और अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की सीमा पर सोमवार देर रात एक (Seizing agent) सीजिंग एजेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में एक युवती, उसका प्रेमी और दो अन्य आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक दिन पहले सिगरेट पीने के दौरान हुए विवाद के बाद समझौते के बहाने युवक को बुलाया गया था।

तीन से अधिक चाकू से वार किए

इंदौर के अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान यश पिता प्रदीप भान, निवासी द्वारकापुरी के रूप में हुई है। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे युवती चारू (Young woman Charu) परदेशी, उसके बॉयफ्रेंड रोहित और उनके दो साथियों ने फूटी कोठी के पास यश को मिलने बुलाया। इस दौरान यश के साथ उसका दोस्त विक्रम भी मौजूद था। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने यश पर तीन से अधिक बार चाकू से वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल यश को दोस्त विक्रम नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

सिगरेट पीने के दौरान हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक एक दिन पहले चारू परदेशी और रोहित एक पान की दुकान पर सिगरेट पी रहे थे। इसी दौरान कमेंट्स को लेकर चारू और यश के बीच कहासुनी हो गई थी।

अन्य पढ़े: Bihar- ओडिशा दारोगा भर्ती पेपर लीक का मास्टरमाइंड पटना से दबोचा गया

दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। विवाद के बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए, लेकिन सोमवार को समझौते के बहाने दोबारा आमने-सामने हुए और यह विवाद जानलेवा बन गया। पुलिस का कहना है कि मृतक यश सीजिंग एजेंट का काम करता था, जबकि आरोपी चारू और रोहित नशे के आदी बताए जा रहे हैं।

खाटू श्याम भागने की फिराक में थे आरोपी

हत्या के बाद पुलिस ने यश के दोस्त विक्रम से पूछताछ की, जिससे चारू की भूमिका सामने आई। पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। जब टीम चारू के घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिली। परिजनों से पूछताछ और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता चला कि आरोपी उज्जैन रोड की ओर भाग रहे हैं। इसके बाद द्वारकापुरी और अन्नपूर्णा पुलिस की संयुक्त टीम ने अलसुबह चारू और रोहित को गिरफ्तार कर लिया।

चेकिंग पॉइंट से 100 मीटर दूर वारदात

जहां यह हत्याकांड हुआ, वह स्थान द्वारकापुरी और अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित है। इसी इलाके में द्वारकापुरी पुलिस का चेकिंग पॉइंट भी लगता है, लेकिन महज 100 मीटर की दूरी पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

सीमा रेखा को लेकर रहा असमंजस

इंदौर पुलिस सीमा को लेकर कुछ देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही। हत्याकांड के करीब दो घंटे बाद अन्नपूर्णा थाना प्रभारी अजय नायर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। वहीं द्वारकापुरी थाना प्रभारी मनीष मिश्रा और उनकी टीम ने शुरुआती जांच में ही आरोपियों की पहचान कर ली थी और तत्काल उनकी घेराबंदी शुरू कर दी थी।

अन्य पढ़े:

संजय राउत ने विमान दुर्घटना को लेकर उठाए गंभीर सवाल

संजय राउत ने विमान दुर्घटना को लेकर उठाए गंभीर सवाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की

पांच सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, चार की मौत

पांच सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, चार की मौत

नशा छोड़ने को लेकर बढ़ता गया तनाव

नशा छोड़ने को लेकर बढ़ता गया तनाव

Railway- ट्रेन छूटने पर भी मिलेगा टिकट का पैसा, जानें TDR नियम

Railway- ट्रेन छूटने पर भी मिलेगा टिकट का पैसा, जानें TDR नियम

Supreme Court- सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, मैनुअल सीवर मौत पर ₹30 लाख मुआवजा तय

Supreme Court- सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, मैनुअल सीवर मौत पर ₹30 लाख मुआवजा तय

Festival- 2 मार्च को जलेगी होलिका, 4 को रंगों की होली

Festival- 2 मार्च को जलेगी होलिका, 4 को रंगों की होली

भारत–पाक मैच रद्द? कोलंबो टूरिज्म को बड़ा झटका!

भारत–पाक मैच रद्द? कोलंबो टूरिज्म को बड़ा झटका!

सोना धड़ाम से गिरा, आज के रेट जानकर रह जाएंगे हैरान!

सोना धड़ाम से गिरा, आज के रेट जानकर रह जाएंगे हैरान!

AP- वाईएसआरसीपी अध्यक्ष का सीएम पर आपत्तिजनक बयान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

AP- वाईएसआरसीपी अध्यक्ष का सीएम पर आपत्तिजनक बयान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्घटना पीड़ितों को राहत, ब्याज पर टैक्स पूरी तरह खत्म!

दुर्घटना पीड़ितों को राहत, ब्याज पर टैक्स पूरी तरह खत्म!

Budget 2026-27- आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेगा यह बजट- अमित शाह

Budget 2026-27- आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेगा यह बजट- अमित शाह

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870