नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना का एक (Sukhoi Su-30MKI) फाइटर जेट असम में क्रैश हो गया, जिसमें सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार शाम उस समय हुआ जब विमान ट्रेनिंग मिशन पर था। वायुसेना ने घटना की पुष्टि करते हुए दोनों अधिकारियों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
जोरहाट से उड़ान भरने के बाद हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार यह फाइटर जेट असम के Jorhat एयरबेस से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था। बाद में पता चला कि विमान (Karbi Anglong) जिले के एक जंगल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुसेना के अनुसार विमान ने नियमित प्रशिक्षण मिशन के तहत उड़ान भरी थी। टेकऑफ के बाद कुछ समय तक उसका संपर्क ग्राउंड कंट्रोल से बना रहा, लेकिन बाद में वह रडार से गायब हो गया।
रडार से गायब होने के बाद शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
रक्षा अधिकारियों के मुताबिक विमान आखिरी बार शाम करीब 7:42 बजे ग्राउंड कंट्रोल के संपर्क में आया था। इसके बाद उसका संपर्क टूट गया और विमान रडार से गायब हो गया। इसके बाद तुरंत सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने जंगल वाले इलाके में तेज धमाके की आवाज सुनने की जानकारी दी, जिसके बाद वायुसेना की टीम मौके पर पहुंची और जेट के क्रैश होने की पुष्टि हुई।
दोनों पायलटों की हुई पहचान
Indian Air Force ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर बताया कि इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर Anuj और फ्लाइट लेफ्टिनेंट (Purvesh Duragkar) की मौत हो गई। वायुसेना ने दोनों अधिकारियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरी वायुसेना उनके साथ खड़ी है।
अन्य पढ़े: अमेरिका का बड़ा फैसला, रूसी तेल मामले में भारत को 30 दिन की छूट
हादसे की जांच शुरू
फाइटर जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता लगाने के लिए वायुसेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान प्रशिक्षण मिशन पर था और तकनीकी कारणों की भी जांच की जा रही है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार सुखोई-30 एमकेआई भारतीय वायुसेना के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमानों में से एक है, जो कई अहम ऑपरेशनों और प्रशिक्षण मिशनों में इस्तेमाल किया जाता है।
Read More :