తెలుగు | Epaper

Israel Iran War: भयावह रूप लेती जा रही इजराइल- ईरान की जंग

digital
digital
Israel Iran War: भयावह रूप लेती जा रही इजराइल- ईरान की जंग

इजराइल और ईरान के बीच शुरू हुई जंग (War) की आग भयावह होती जा रही है। गुरुवार को एक तरफ जहां ईरान के परमाणु कार्यक्रमों और तेल ठिकानों पर इजरायली हमले जारी रहें, वहीं दूसरी तरफ ईरान ने एक इजरायली अस्पताल को निशाना बनाकर बड़ा हमला कर दिया। ईरानी हमले से हुई तबाही के बाद इजरायली प्रधानमंत्री ने ईरान को बड़ी चेतावनी दी है। नेतन्याहू ने यह भी कहा है कि इस जंग का मकसद अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) के शासन को खत्म करना नहीं है, लेकिन यह जंग का परिणाम जरूर हो सकता है।

सत्ता परिवर्तन या मौजूदा शासन के पतन के बारे में सोचना ईरानी लोगों का मसला : इजराइल

बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को इजराइल के कान पब्लिक टीवी के साथ एक इंटरव्यू में कहा, ‘सत्ता परिवर्तन या मौजूदा शासन के पतन के बारे में सोचना ईरानी लोगों का मसला है।” उन्होंने आगे कहा, “और इसीलिए हमने इसे अपना लक्ष्य नहीं रखा है। लेकिन ये युद्ध का परिणाम हो सकता है।”

अमेरिका की जरूरत नहीं- नेतन्याहू

इस दौरान नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल का मकसद ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह करना है और इसके लिए उन्हें अमेरिका की जरूरत नहीं है। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल के पास ईरान की सभी परमाणु ठिकानों को बर्बाद की शक्ति है, चाहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसमें उनकी मदद करें या नहीं। बता दें कि नेतन्याहू के इस बयान के बाद वाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि अमेरिका इस युद्ध में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेने पर अगले दो सप्ताह में फैसला करेगा।

ट्रंप वही करेंगे जो..

अमेरिका की मदद करने से जुड़े एक सवाल के जवाब से नेतन्याहू ने कहा, ‘हमारे पास सभी लक्ष्यों को भेदने की ताकत है और हम उनकी सभी परमाणु सुविधाओं को तबाह करने की शक्ति रखते हैं। यह राष्ट्रपति ट्रंप का फैसला होगा कि वह इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं या नहीं।” नेतन्याहू ने कहा, ‘वह वही करेंगे जो अमेरिका के लिए सही है और मैं वही करूंगा जो इजरायल के लिए सही है।’

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870