తెలుగు | Epaper

Uttarakhand : 235 गढ़ और 168 किले मौजूद हैं उत्तराखंड में

digital
digital
Uttarakhand : 235 गढ़ और 168 किले मौजूद हैं उत्तराखंड में

अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा के लिए जाना जाता है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राज्य की ऐतिहासिक विरासत को दर्शाने वाले 235 गढ़ और 168 किले मौजूद हैं। इसका खुलासा उत्तराखंड (Uttarakhand) अंतरिक्ष उपयोग केंद्र के वैज्ञानिकों ने 15 साल के अध्ययन के बाद किया है। यह किले ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ पारंपरिक संरचनाओं को भी समेटे हुए हैं। उत्तराखड अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा के लिए जाना जाता है। परमार, कत्यूर, चंद जैसे राजवंशों ने इसके इतिहास को आकार देने में प्रमुख भूमिका निभाई है। राज्य के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को जानने के लिए उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (USAC) ने राज्य में मौजूद किलों का अध्ययन किया। 2008 से 2023 तक 15 वर्षों तक वैज्ञानिकों ने राज्य के सभी जिलों में सर्वे कर ऐतिहासिक स्थलों की पहचान की और अध्ययन कर कुल 403 किलों की पुष्टि की। जबकि अब तक लोगों को महज 52 गढ़ और किले होने की जानकारी थी। इनमें 235 गढ़ और 168 किले शामिल हैं।

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में सबसे अधिक किले

सबसे अधिक 108 किले पौड़ी गढ़वाल में मौजूद हैं। इसमें गढ़ों की संख्या 81 और किलों की संख्या 27 हैं। वहीं, इसके बाद टिहरी में 55 गढ़ और नौ किले और पिथौरागढ़ में 42 किले मौजूद हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य के इन ऐतिहासिक किलों को संजोने के लिए प्रयास करने की जरूरत है। इस अध्ययन में डॉ. गजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह नेगी, डॉ. नवीन चंद्रा आदि शामिल रहे।

पौड़ी में सर्वाधिक किले होने का यह है कारण

अध्ययन में राज्य के पौड़ी जिले में सर्वाधिक 108 किले दर्ज हैं। इसके कई कारण माने जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पौड़ी जिले में स्थित श्रीनगर गढ़वाल राजवंश की राजधानी रही थी। इसके अलावा पौड़ी, कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र की सीमा पर भी स्थित है। पौड़ी में सर्वाधिक किले होने के पीछे भी यही मुख्य कारण बताए जा रहे हैं।

उत्तराखंड के इन जिलों में भी हैं गढ़ और किले

वैज्ञानिकों के अनुसार, अल्मोड़ा में आठ गढ़ और 29 किले, बागेश्वर में एक गढ़ और 11 किले, चमोली में 15 गढ़ व पांच किले, चम्पावत में 17 किले, देहरादून में 19 गढ़, हरिद्वार में चार गढ़, नैनीताल में 18 किले, रुद्रप्रयाग में 19 गढ़ व तीन किले, उत्तरकाशी में 18 गढ़ व छह किले, ऊधमसिंह नगर में एक किला मौजूद है। वहीं, तीन गढ़ हिमाचल की सीमा और दो गढ़ उत्तर-प्रदेश की सीमा में भी हैं।

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

LPG Gas Crisis- गैस संकट गहराया, मंदिरों में प्रसाद रुका, शैक्षणिक संस्थानों में भोजन घटा

LPG Gas Crisis- गैस संकट गहराया, मंदिरों में प्रसाद रुका, शैक्षणिक संस्थानों में भोजन घटा

LPG- एलपीजी संकट के बीच राहत, ईरान ने भारतीय जहाजों को दिया रास्ता

LPG- एलपीजी संकट के बीच राहत, ईरान ने भारतीय जहाजों को दिया रास्ता

दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर लिखा बोर्ड बना चर्चा का विषय

दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर लिखा बोर्ड बना चर्चा का विषय

IRAN- इजराइल-अमेरिका से मुकाबले में ईरान की रणनीति ने सबको चौंकाया

IRAN- इजराइल-अमेरिका से मुकाबले में ईरान की रणनीति ने सबको चौंकाया

कम सैलरी का ताना बना खून की वजह

कम सैलरी का ताना बना खून की वजह

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870