పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Jalore : सड़क दुर्घटना में स्लीपर बस के पलटने से तीन लोगों की मौत

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: January 5, 2026 • 11:13 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

पत्नी का सिर से धड़ अलग, पति का पैर कटा

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़- हादसे में पति-पत्नी की जान चली गई, जिससे उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। तीसरे मृतक की पहचान भी की जा रही है। कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

जालोर में नेशनल हाईवे (NH-325) पर स्लीपर बस पलट गई। इस हादसे में दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पत्नी का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि पति का पैर कट गया। इसके अलावा 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के समय अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया

रविवार देर रात करीब 11 बजे दुर्घटना अहोर थाना इलाके में गवरी गांव और गुड़ा बालोतान के बीच हुई। आरोप है कि बस ड्राइवर नशे में था। ड्राइविंग करते समय स्टीयरिंग को छोड़कर पान मसाला मिला रहा था। इस दौरान बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसके बाद बस पलट गई। बस जालोर से करौली जा रही थी।

आहोर SHO करण सिंह ने बताया- टीआर जाणी ट्रेवल्स (Jani Travels) की एक निजी बस रविवार शाम करीब 6 बजे सांचौर से रवाना हुई थी। बस जालोर, आहोर और जयपुर होते हुए करौली जा रही थी। रात करीब 11.30 बजे आहोर थाना क्षेत्र के अगवरी गांव और गुड़ा बालोतान के बीच बस तेज रफ्तार में नीम के पेड़ से टकरा गई और सड़क किनारे पलट गई।

अन्य पढ़े: Venezuela Maduro Arrest- मादुरो गिरफ्तारी पर एलन मस्क ने ट्रंप को दी बधाई

बेटे के परिवार से मिलने के लिए निकला था दंपती

सांचौर के लियादरा गांव निवासी फगलूराम (75) पुत्र हेमाराम बिश्नोई का पैर कटकर अलग हो गया। उनकी पत्नी हाऊ देवी (65) का सिर धड़ से कटकर अलग हो गया। दोनों के शव बुरी तरह बस से दब गए थे। भरतपुर निवासी अमृतलाल पुत्र खिलाड़ीलाल ने इलाज के दौरान जालोर के जनरल हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। फगलूराम अपनी पत्नी के साथ बेटे के परिवार से मिलने के लिए अजमेर जा रहे थे।

तीन क्रेनों से सीधी कराई गई बस

आहोर SHO करण सिंह ने बताया- घटना की सूचना मिलते ही मैं टीम के साथ मौके पर पहुंच गया था। बस को सीधा करने के लिए तीन क्रेनों की मदद ली गई। इसके बाद घायलों को बाहर निकालकर आहोर के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार, 13 यात्रियों को गंभीर चोटें आई थीं। इनको आहोर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसमें से दो गंभीर घायलों को जालोर रेफर किया गया थो। इनमें से भरतपुर के अमृतलाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ड्राइवर पर नशे में बस चलाने का आरोप

बस में सवार यात्रियों ने बताया- बस को करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से ड्राइवर चला रहा था। यात्रियों ने ड्राइवर के शराब के नशे में होने का भी आरोप लगाया है। हादसे से कुछ दूर पहले एक होटल पर बस को रोकने का इशारा किया गया था, लेकिन तेज स्पीड होने के कारण बस नहीं रुकी।

एक यात्री ने बताया कि ड्राइवर स्टीयरिंग छोड़कर पान मसाला मिला रहा था। इसी दौरान बस बेकाबू होकर पेड़ से टकराकर पलट गई।

स्लीपर बस का क्या अर्थ है?

स्लीपर बसें एक प्रकार की विशेष रूप से अनुकूलित बस होती हैं जिसमें यात्रियों के लिए सोने की सुविधाएँ होती हैं। रेल स्लीपिंग कारों की तरह, ये लंबी दूरी के यात्री मार्गों पर चलती हैं। कुछ बसें कई स्थानों पर एक साथ काम करने वाले समूह या पर्यटकों के लिए परिवहन, होटल और भोजन सेवाएँ प्रदान करने के लिए किराए पर ली जाती हैं।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #JaloreNews #RoadAccident #BusAccident #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.