लोकसभा में बिल फेल
India Parliament Voting : लोकसभा में केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया 131वां संविधान संशोधन बिल पास नहीं हो सका। मतदान में कुल 528 सांसदों ने हिस्सा लिया, जिसमें सरकार के पक्ष में 298 वोट पड़े जबकि 230 सांसदों ने विरोध में वोट दिया। संविधान संशोधन के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण बिल गिर गया।
डीलिमिटेशन प्रस्ताव पर असर
सरकार ने इस बिल के साथ डीलिमिटेशन और केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़े कानून संशोधन बिल भी पेश किए थे। लेकिन मुख्य बिल पास नहीं होने के कारण सरकार ने इन दोनों प्रस्तावों को भी वापस ले लिया। इस बारे में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने जानकारी दी।
अन्य पढ़े: विपराज निगम का मंत्र
सीट बढ़ाने की योजना रुकी
इन बिलों के पास नहीं होने से लोकसभा और राज्य (India Parliament Voting) विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की योजना फिलहाल रुक गई है। साथ ही संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की प्रक्रिया पर भी अस्थायी रोक लग गई है। यह फैसला देश की राजनीति में बड़ी चर्चा का विषय बन गया है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :