Bihar- बिहार में सुरक्षा का बड़ा फैसला, विजय चौधरी-बिजेंद्र यादव को मिली Z सुरक्षा

Read Time:  1 min
बिहार
बिहार
FONT SIZE
GET APP

पटना। बिहार में सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों विजय कुमार चौधरी (Deputy Chief Ministers Vijay Kumar Chaudhary) और बिजेंद्र प्रसाद यादव की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें Z कैटेगरी का कवर देने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा और सिफारिश के बाद लिया गया है।

सुरक्षा बढ़ाने के पीछे अहम वजह

सरकार के मुताबिक, दोनों नेता सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा को मजबूत करना आवश्यक समझा गया। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

तुरंत लागू करने के निर्देश

गृह विभाग (Home Minister) ने पुलिस और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया है कि Z कैटेगरी सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। इसके तहत उनके आवास, यात्रा और सार्वजनिक कार्यक्रमों में कड़ी निगरानी रखी जाएगी। भारत में Z कैटेगरी सुरक्षा उच्च स्तर की सुरक्षा मानी जाती है, जो आमतौर पर वीआईपी और वरिष्ठ नेताओं को दी जाती है।

कितने सुरक्षाकर्मी रहते हैं तैनात

इस सुरक्षा व्यवस्था में करीब 20-22 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं। इनमें 4 से 6 एनएसजी कमांडो के अलावा सीआरपीएफ और आईटीबीपी के जवान भी शामिल रहते हैं।

अन्य पढ़े: National- ट्रंप ने तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल बनने पर दी बधाई

24 घंटे रहती है निगरानी

इस सुरक्षा में व्यक्ति के घर से लेकर यात्रा और सार्वजनिक कार्यक्रमों तक 24 घंटे निगरानी रखी जाती है। साथ ही एस्कॉर्ट वाहन और आधुनिक हथियारों से लैस जवान भी सुरक्षा में तैनात रहते हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचाव किया जा सके।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।