తెలుగు | Epaper

UP : मथुरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक में टक्कर, 3 कांवरियों की हुई मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
UP :  मथुरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक में टक्कर, 3 कांवरियों की हुई मौत

मथुरा: यूपी के मथुरा (Mathura) में एक भीषण सड़क (Road Accident) हादसा हो गया। यहां पर यमुना पार क्षेत्र में बरेली-मथुरा राजमार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के टायर ‘पंक्चर’ होने के कारण अनियंत्रित हुए एक ट्रक के सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा जाने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। 

टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सिहोरा गांव के पास हुआ। यहां पर एक ट्रक का अगला टायर ‘पंक्चर’ हो गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (Tractor-Trolly) से जा टकराया। टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गयी और उसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार भीम, भूपेंद्र और बबली (सभी 40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सोनू (42) नामक एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया

सूत्रों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार सभी लोग राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र में लहचोरा कला गांव के निवासी थे। वे कासगंज के सोरों इलाके से गंगाजल लेकर भरतपुर लौट रहे थे। बताया कि पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

Read more : Air India : अक्टूबर से शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
 
हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870