Air India : अक्टूबर से शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

Read Time:  1 min
Air India
Air India
FONT SIZE
GET APP

एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ाने पूरी तरह बहाल हो सकती हैं। एअर इंडिया (Air India) के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने बुधवार को बताया कि एयरलाइन (Air Line) ने एक अगस्त से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की चरणबद्ध बहाली शुरू कर दी है और एक अक्टूबर तक सभी सेवाओं को पूरी तरह बहाल किएजाने की उम्मीद है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चरणबद्ध बहाली के दौरान यात्री अनुभव बेहतर होगा।

नई दिल्ली। एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ाने पूरी तरह बहाल हो सकती हैं। एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने बुधवार को बताया कि एयरलाइन ने एक अगस्त से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की चरणबद्ध बहाली शुरू कर दी है और एक अक्टूबर तक सभी सेवाओं को पूरी तरह बहाल किए जाने की उम्मीद है।

गुजरात में एअर इंडिया विमान हो गया था हादसे का शिकार

उन्होंने उम्मीद जताई कि चरणबद्ध बहाली के दौरान यात्री अनुभव बेहतर होगा। गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी थी। लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग विमान हादसे का शिकार हो गया था, जिसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी। एअर इंडिया के प्रमुख ने कहा कि कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल (Sequrity Protocol) के तहत उड़ान भरने से पहले हर विमान की गहन जांच की जाती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एयरलाइन परिचालन चुनौतियों को कम करने के लिए आंतरिक प्रक्रियाओं को मजबूत कर रही है।

कठोर और बहुस्तरीय सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू

उन्होंने भरोसा दिलाया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कठोर और बहुस्तरीय सुरक्षा प्रोटोकाल लागू हैं। उन्होंने ग्राहकों को संदेश में कहा, हम इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हैं और ऐसी परिस्थितियों से होने वाली असुविधा को कम करने के लिए काम कर रहे हैं।

पायलटों की मानसिक सेहत के लिए एप लांच

एअर इंडिया ने अपने पायलटों, चालक दल सदस्यों और उनके परिवारों के लिए मानसिक सेहत एप शुरू किया है। इसमें मनोचिकित्सा सत्र की सुविधा उपलब्ध होगी।

सूत्रों के अनुसार, एप में जर्नलिंग, मूड और गोल ट्रैकिंग टूल्स के साथ एआइ चैटबाट सपोर्ट भी है। इसमें यूजर अपनी सुविधा के अनुसार विशेषज्ञ चुनकर सीधे सत्र बुक कर सकेंगे। यह कदम अहमदाबाद विमान हादसे के बाद उठाया गया है


Air India का मालिक कौन है?

एयर इंडिया का मालिक टाटा संस है, जो टाटा समूह का हिस्सा है। टाटा संस ने 2021 में एयर इंडिया को 18,000 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले, एयर इंडिया 68 सालों से अधिक समय तक भारत सरकार के स्वामित्व में थी। 

क्या एयर इंडिया सरकारी है या प्राइवेट?

एयर इंडिया अब एक निजी कंपनी है, जिसे टाटा समूह ने खरीदा है। 2022 से पहले यह एक सरकारी कंपनी थी, लेकिन सरकार ने इसे बेच दिया। 

Read more : Calcutta High Court : मिथुन चक्रवर्ती की याचिका खारिज, FIR बरकरार

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।