चलती पिकअप में लगी आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत
दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण हादसे में पिकअप वाहन (pickup truck) में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन में सवार चार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
एक्सप्रेस-वे बना मौत का रास्ता
पिकअप वाहन में आग लगने से चार जिंदगियां खत्म– प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन से धुआं उठता देख लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन आग की भयावहता के कारण किसी को पास जाने का मौका नहीं मिल सका।
अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Expressway) पर मंगलवार देर रात एक पिकअप में आग लग गई। हादसे में 3 लोगों की बुरी तरह जलने से मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर झुलसे व्यक्ति को जयपुर रेफर किया गया है।
अन्य पढ़ें: पीएम मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, बने दुनिया के पहले वैश्विक नेता
एक्सीडेंट जिले के रैणी थाना क्षेत्र में रात करीब एक बजे हुआ। एएसआई मोहम्मद आमीन ने बताया कि अंदाजा है कि पिकअप को ड्राइवर साइड की तरफ किसी वाहन से टक्कर लगी है। टक्कर के तुरंत बाद आग लग गई। तीनों शव सीट पर चिपके हुए मिले हैं।
मृतकों में दो मध्यप्रदेश के रहने वाले
एएसआई ने बताया पिकअप में मिले तीन लोगों के शवों की पहचान मोहित निवासी बहादुरगढ़ (हरियाणा), दीपेंद्र निवासी सागर (मध्यप्रदेश) और पदम निवासी सागर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है।
हादसे में घायल ड्राइवर की पहचान हन्नी निवासी झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे कहाँ-कहाँ से गुजरेगा?
एक्सप्रेसवे हरियाणा के गुड़गांव से शुरू होगा और राजस्थान के जयपुर और सवाई माधोपुर से होकर गुजरेगा। इसके बाद, यह मार्ग मध्य प्रदेश के रतलाम और गुजरात के वडोदरा से होकर गुजरता है और महाराष्ट्र के मुंबई में समाप्त होता है।
अन्य पढ़ें: