आगरा। धार्मिक यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब उनकी बोलेरो कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इस भीषण हादसे (Horrific Accidents) में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
कैला देवी दर्शन से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, इटावा निवासी एक ही परिवार के आठ लोग राजस्थान के कैला देवी मंदिर (Kaila Devi Temple) में दर्शन करने गए थे। गुरुवार रात करीब 11 बजे जब वे वापस लौट रहे थे, तभी आगरा के चित्राहट थाना क्षेत्र के पई गांव के पास उनकी तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
धमाके की आवाज से दौड़े ग्रामीण
हादसे के बाद जोरदार टक्कर की आवाज और घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और कार के शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।
दंपती समेत पांच की मौके पर मौत
घायलों को तत्काल स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 35 वर्षीय देवेंद्र, उनकी तीन साल की बेटी आराध्या, पत्नी सीमा देवी, 70 वर्षीय पिता कांता प्रसाद और चालक ऋषि को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से इलाके में शोक की लहर फैल गई।
चार घायल, सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर
हादसे में देवेंद्र का बेटा आदित्य, ऋषभ, उनकी पत्नी रश्मि और अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
अन्य पढ़े: Delhi-एनआईए की बड़ी कार्रवाई, छह यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार, एक अमेरिकी भी हिरासत में
झपकी बनी हादसे की वजह
ग्रामीणों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के दरवाजे बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
Read More :