National- विदेश घूमना हुआ आसान, भारतीयों को 55 देशों में वीजा छूट

Read Time:  1 min
वीजा
वीजा
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। आजकल भारतीय यात्री घरेलू ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रिकॉर्ड तोड़ टिकट बुक कर रहे हैं। लोगों की बढ़ती आय और नई जगहों को देखने की इच्छा ने विदेशी दौरों को बहुत आसान बना दिया है। अंतरराष्ट्रीय यात्रा की बात सुनते ही हमारे मन में वीजा प्रक्रिया और कागजी कार्रवाई का डर रहता है, लेकिन अब वक्त बदल रहा है।

भारतीय पासपोर्ट हुआ मजबूत, 55 देशों में वीजा की झंझट खत्म

एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय पासपोर्ट (India Passport) अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुआ है। अब आपको दुनिया के 55 देशों में जाने के लिए पहले से वीजा लगवाने की जरुरत नहीं।

पासपोर्ट रैंकिंग में भारत 80वें स्थान पर

हालिया रैंकिंग के मुताबिक भारत का पासपोर्ट अब दुनिया में 80वें स्थान पर है। इसका मतलब है कि अब आप 55 ऐसे देशों की यात्रा कर सकते हैं, जहां वीजा का झंझट या तो बिल्कुल खत्म हो गया है या बहुत ही आसान कर दिया गया है।

यात्रा से पहले समझ लें वीजा की तीन कैटेगरी

लेकिन सफर पर निकलने से पहले इन तीन कैटेगरी को समझना जरूरी है, ताकि एयरपोर्ट पर कोई परेशानी न हो।
वीजा-मुक्त – जहां किसी वीजा की जरूरत नहीं।
वीजा ऑन अराइवल – जो पहुंचने पर मिलता है।
ईटीए – जिसमें यात्रा से पहले ऑनलाइन अनुमति लेनी होती है।

अचानक ट्रिप प्लान करने वालों के लिए बेस्ट देश

अगर आप बिना किसी कागजी कार्रवाई के अचानक ट्रिप प्लान (Trip Plan) करना चाहते हैं, तो थाईलैंड, मलेशिया, मॉरीशस, भूटान और नेपाल जैसे देश आपके लिए बेस्ट हैं।

इन देशों में भारतीयों को मिल रहा वीजा ऑन अराइवल

वहीं, अगर आप मालदीव, इंडोनेशिया, श्रीलंका, कतर या जॉर्डन (Jorden) जैसे देश घूमना चाहते हैं, तो यहां आपको पहुंचते ही वीजा ऑन अराइवल मिल जाएगा।

ईटीए से डिजिटल और आसान हुई यात्रा

इसके अलावा, केन्या और सेशेल्स जैसे देशों ने ईटीए के जरिए पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और सुपरफास्ट बना दिया है, जिससे यात्रियों का समय और मेहनत दोनों बचती है।

यात्रा से पहले नियम जरूर जांचें

हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि देशों के बीच आपसी रिश्तों और राजनयिक समीकरणों के आधार पर ये नियम समय-समय पर बदल सकते हैं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।