తెలుగు | Epaper

Assam Sonitpur : एम्बुलेंस को ट्रक ने मारी टक्कर

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Assam Sonitpur :  एम्बुलेंस को ट्रक ने मारी टक्कर

7 लोगों की मौके पर मौत

एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बड़ा हादसा हो गया।

हादसा बना जानलेवा

इस टक्कर में एम्बुलेंस में सवार 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में मरीज, परिजन और मेडिकल स्टाफ शामिल बताए जा रहे हैं।

सोनितपुर: इस वक्त की बड़ी खबर असम (Assam) से सामने आ रही है। यहां सोनितपुर जिले में रविवार देर रात एक एम्बुलेंस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात जिले में नेशनल हाइवे 15 पर ट्यूलिप टी गार्डन से एक मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस की ट्रक से टक्कर हो गई। एम्बुलेंस में मरीज के साथ उसके परिजन भी मौजूद थे। अभी तक इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू टीम ने यातायात को बहाल भी कर दिया है। 

सोनितपुर के एसएसपी बरुन पुरकायस्थ ने बताया कि एंबुलेंस (Ambulance) एक मरीज और उसके परिवार के सदस्यों को लेकर तेजपुर चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान ढेकियाजुली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर यह हादसा हो गया।

अन्य पढ़े: Gujrat- वडोदरा में कांग्रेस का जोर, राहुल गांधी आदिवासी सम्मेलन से भरेंगे हुंकार

रास्ते में हुआ हादसा

एसएसपी ने बताया, ”छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल थे। घायलो को तेजपुर चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई है।’ एसएसपी ने बताया कि पुलिस और आपातकालीन सेवा कर्मी दुर्घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि हादसे की वजह से बाधित राजमार्ग पर यातायात को बहाल कर दिया गया है।

इसी तरह के एक अन्य मामले में बाइक के पुल से नीचे गिर जाने से चार युवकों की मौत हो गई। ये हादसा मध्यप्रदेश के मंडला जिले का है। यहां शनिवार रात करीब 8 बजे बीजाडांडी थाना क्षेत्र के भैंसवाही गांव के पास ये हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार होकर चार युवक पौड़ी गांव से भैसवाही गांव की ओर जा रहे थे। पुल से गुजरने के दौरान सड़क के गड्ढे के कारण मोटरसाइकिल नीचे गिर गई। इस हादसे में चारों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

अन्य पढ़े:

National- 1 अप्रैल से दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी 1000 दवाएं होंगी महंगी

National- 1 अप्रैल से दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी 1000 दवाएं होंगी महंगी

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम

अमरनाथ यात्रा पर ‘सिलेंडर’ का संकट

अमरनाथ यात्रा पर ‘सिलेंडर’ का संकट

Bihar- अब मोबाइल ऐप से होगी आपकी गिनती, बिहार में जनगणना के लिए 13,595 कर्मचारी तैयार

Bihar- अब मोबाइल ऐप से होगी आपकी गिनती, बिहार में जनगणना के लिए 13,595 कर्मचारी तैयार

Delhi- परिसीमन के बाद दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव, 7 से बढ़कर 10 के पार पहुंचेंगे सांसद

Delhi- परिसीमन के बाद दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव, 7 से बढ़कर 10 के पार पहुंचेंगे सांसद

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

ट्रंप प्रभाव, गोल्ड सिल्वर कीमतें बढ़ीं

ट्रंप प्रभाव, गोल्ड सिल्वर कीमतें बढ़ीं

सोशल मीडिया पर KYC अनिवार्य, नए नियम

सोशल मीडिया पर KYC अनिवार्य, नए नियम

सांसद वामशी कृष्णा ने केंद्र सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

सांसद वामशी कृष्णा ने केंद्र सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

National- जेडीयू में अंदरूनी घमासान, गिरधारी यादव की सदस्यता पर मंडराया खतरा

National- जेडीयू में अंदरूनी घमासान, गिरधारी यादव की सदस्यता पर मंडराया खतरा

Gujrat- गुजरात में यूसीसी बिल पास, बना देश का दूसरा राज्य

Gujrat- गुजरात में यूसीसी बिल पास, बना देश का दूसरा राज्य

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870