Sawai Madhopur : रणथंभौर में बाघिन का अनोखा शिकार प्रयास

Read Time:  1 min
बाघिन
बाघिन
FONT SIZE
GET APP

पक्षी को पकड़ नहीं पाई, घोंसले में बैठे बच्चे को मुंह में दबाकर उठाया

सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सोमवार सुबह टाइग्रेस (बाघिन) का रोमांच देखने को मिला। जोन-3 के पदम तालाब क्षेत्र में बाघिन ‘माही’ शिकार के लिए पेड़ पर चढ़ गई। करीब 4 मिनट तक उसने ग्रे हेरॉन पक्षी को दबोचने का प्रयास किया।

डाली-डाली बचते पक्षी (Bird) के बीच माही ने जबरदस्त फुर्ती दिखाई। आखिर में ‘माही’ ने घोंसले में बैठे पक्षी को अपना शिकार बनाया। यह देख सफारी में मौजूद पर्यटक रोमांचित हो उठे।

पदम तालाब के पास दिखी ‘माही’, अचानक पेड़ पर चढ़ी

सोमवार सुबह की सफारी में जोन नंबर-3 में गए पर्यटकों को टाइग्रेस आरबीटी-2504 माही के दीदार हुए। बाघिन रिद्धि की बेटी माही (Daughter Mahi) पदम तालाब के पास घूमती नजर आई।

इसी दौरान वहां एक ग्रे हेरॉन (Grey Heron) पक्षी पेड़ पर बैठा हुआ था। अचानक माही ने उसे शिकार बनाने की कोशिश की और पेड़ पर चढ़ गई।

अन्य पढ़े: National- कश्मीर में एनआईए का बड़ा एक्शन, लाल किला ब्लास्ट केस में 9 ठिकानों पर छापे

एक डाली से दूसरी डाली पर उड़ता रहा पक्षी

करीब 3 से 4 मिनट तक चले इस रोमांचक घटनाक्रम में माही लगातार पेड़ पर ऊपर की ओर बढ़ती रही, जबकि ग्रे हेरॉन एक डाली से दूसरी डाली पर जाता रहा।

आखिर में पक्षी उड़ गया और माही का शिकार करने का प्रयास नाकाम हो गया।

पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया

इस अनोखे दृश्य को देखकर पर्यटक बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया। सफारी पर आए पर्यटकों के लिए यह पल यादगार बन गया।

पहले भी पेड़ पर चढ़ते देखी जा चुकी है माही इससे पहले भी टाइग्रेस माही को जोन नंबर-3 के पदम तालाब क्षेत्र में पेड़ पर चढ़ते हुए देखा जा चुका है। माही बेहद सक्रिय और फुर्तीली टाइग्रेस है, जो शिकार के लिए असामान्य कोशिश करने से भी पीछे नहीं हटती।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।