తెలుగు | Epaper

Odisha : समुद्र में नहाते समय लहर में बह गए दो पर्यटक, हुई मौत

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Odisha : समुद्र में नहाते समय लहर में बह गए दो पर्यटक, हुई मौत

ओडिशा के पुरी में समुद्र में नहाने के दौरान दो पर्यटकों की मौत हो गई। हालांकि रेस्क्यू टीम ने आनन-फानन में दोनों को बाहर निकाला, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ओडिशा के पुरी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सोमवार सुबह (Sea) समुद्र में नहाने के दौरान दो पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा सेक्टर-14 लाइटहाउस बीच के पास हुआ, जहां अक्सर पर्यटक समुद्र का आनंद लेने पहुंचते हैं। दोनों पर्यटक समुद्र में नहाने के लिए उतरे थे, लेकिन लहरों के बीच फंस गए। हालांकि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम (Rescue Team) तुरंत एक्टिव हो गई और दोनं को पानी से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में दोनों पर्यटकों को अस्पताल लेकर गए, लेकिन उनकी मौत हो गई। इस घटना की वीडियो भी सामने आया है, जहां दोनों पर्यटकों को बचाने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है।

नहाने के लिए समुद्र में उतरे थे लोग

जानकारी के मुताबिक, दोनों पर्यटक सुबह के समय समुद्र में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान अचानक समुद्र की तेज लहर में वे फंस गए और देखते ही देखते गहरे पानी की ओर बह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने जब उन्हें संघर्ष करते देखा, तो तुरंत लाइफगार्ड और फायर सर्विस टीम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही लाइफगार्ड और अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी प्रयास के बाद दोनों पर्यटकों को समुद्र से बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया।

अन्य पढ़े: Mumbai- सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सांसद, डॉ. प्रशांत पडोले, एयरबैग सिस्टम पर उठे सवाल

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। समुद्र की तेज धार और पानी में ज्यादा देर रहने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। फिलहाल, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रशासन उनकी पहचान करने और उनके परिवारों को सूचना देने की कोशिश कर रहा है। यह घटना समुद्र में नहाने के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को दिखाती है। खासकर पुरी जैसे समुद्री इलाकों में तेज लहर और अचानक बदलते हालात पर्यटकों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

अन्य पढ़े:

काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक व्यवस्थाएं

काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक व्यवस्थाएं

पीड़ितों की समस्याओं का उचित समाधान सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री

पीड़ितों की समस्याओं का उचित समाधान सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री

National- मृतकों के नाम पर फंड जुटाने का आरोप, AIMIM नेता शोएब जामई के खिलाफ केस दर्ज

National- मृतकों के नाम पर फंड जुटाने का आरोप, AIMIM नेता शोएब जामई के खिलाफ केस दर्ज

Bihar- नीतीश के इस्तीफे पर भावुक हुए अशोक चौधरी, बोले-ऐसा नेता मिलना मुश्किल

Bihar- नीतीश के इस्तीफे पर भावुक हुए अशोक चौधरी, बोले-ऐसा नेता मिलना मुश्किल

Kerala- केरल दौरे पर राहुल गांधी, जनसभाओं के जरिए साधेंगे जनता का समर्थन

Kerala- केरल दौरे पर राहुल गांधी, जनसभाओं के जरिए साधेंगे जनता का समर्थन

National- रुपए की गिरावट पर लोकसभा में हंगामा, सरकार पर विपक्ष का हमला

National- रुपए की गिरावट पर लोकसभा में हंगामा, सरकार पर विपक्ष का हमला

लिव-इन पार्टनर को माना जाएगा शादीशुदा

लिव-इन पार्टनर को माना जाएगा शादीशुदा

Bihar- CM नीतीश कुमार ने छोड़ा MLC पद, नए मुख्यमंत्री पर सियासी अटकलें तेज

Bihar- CM नीतीश कुमार ने छोड़ा MLC पद, नए मुख्यमंत्री पर सियासी अटकलें तेज

एम्स दिल्ली से पढ़ने वाली निशा बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री

एम्स दिल्ली से पढ़ने वाली निशा बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री

चारधाम के लिए खुले ग्रीन कार्ड के काउंटर

चारधाम के लिए खुले ग्रीन कार्ड के काउंटर

Mumbai- सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सांसद, डॉ. प्रशांत पडोले, एयरबैग सिस्टम पर उठे सवाल

Mumbai- सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सांसद, डॉ. प्रशांत पडोले, एयरबैग सिस्टम पर उठे सवाल

Punjab- पंजाब में किसानों का प्रदर्शन तेज, टोल प्लाजा पर जाम से यातायात ठप

Punjab- पंजाब में किसानों का प्रदर्शन तेज, टोल प्लाजा पर जाम से यातायात ठप

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870