ऊंट पर चाबुक लेकर पहुंचे
लखनऊ में होली के अवसर पर डिप्टी सीएम ने अपने अंदाज से सबको चौंका दिया। उन्होंने ऊंट पर चढ़कर चाबुक लेकर समारोह में हिस्सा लिया।
योगी का स्वैग और काला चश्मा
स्टाइलिश होली- डिप्टी सीएम ने काला चश्मा पहनकर और स्वैग के साथ होली खेली, जिससे उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
लखनऊ में होली यूपी में आज होली मनाई जा रही है। सुबह होते ही रंगों की बौछार शुरू हो गई। हर जगह अबीर-गुलाल उड़ रहे हैं। गोरखपुर में सीएम योगी (CM Yogi) का अलग अंदाज दिखा। वे काला चश्मा पहनकर होली खेलते नजर आए। यहां सांसद रवि किशन ने स्वयंसेवकों को अबीर लगाया और फगुआ गाया। लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश चंद्र शर्मा चौक पहुंचे और जमकर होली खेली।

लखनऊ में डिप्टी सीएम ऊंट पर सवार हुए। उन्होंने पिचकारी से लोगों पर रंग बरसाया।
ब्रजेश पाठक ऊंट पर सवार हुए। उनके एक हाथ में चाकू और दूसरे हाथ में गदा थी। उन्होंने सिलेंडर से लोगों पर गुलाल उड़ाया और खुली जिप्सी में सवार डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा (Dinesh Chandra Sharma) पर रंग डाला। जवाब में दिनेश चंद्र शर्मा ने भी उन्हें रंग से सराबोर कर दिया। रंग से बचने के लिए उन्होंने चुनरी से अपना चेहरा ढक लिया।
बनारसी अंदाज में एक युवक ने विदेशी युवती को गुझिया खिलाई। फिर झूमते हुए बोला-“कल्चरल स्वीट्स” है। अयोध्या में रामलला पर फूलों की होली खेली गई। वृंदावन में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। लोग गुलाल और रंग से होली खेलते नजर आए।\
अन्य पढ़े: Patna : पवन सिंह की जगह राज्यसभा पहुंचे शिवेश कुमार
आयरलैंड से आई एक महिला पर्यटक ने कहा-
यह त्योहार मनाने के लिए मैं खास तौर पर काशी (वाराणसी) आई हूं। मुझे यहां की होली बहुत पसंद है। हम खूब इंजॉय कर रहे हैं। आज-कल होली खेलेंगे।
बृजभूषण ने गीत गाए, विधायक बेटे ने पत्नी के साथ खेली होली
गोंडा में भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जमीन पर बैठकर होली के गीत गाए। उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने पत्नी डॉक्टर राजश्री सिंह के साथ होली खेली। इस दौरान राजश्री सिंह प्रतीक को पकड़कर उनके ऊपर रंग डालती नजर आईं।
कानपुर में होली के मौके पर झांकी निकाली गई। इसमें एक युवक ने अनोखा मुखौटा पहनकर डांस किया। वहीं, बलिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ढोल और मंजीरा बजाया। इसके अलावा शाहजहांपुर में भैंसा गाड़ी से लाट साहब का जुलूस निकला। जूते-चप्पलों से लाट साहब का स्वागत किया गया।
अन्य पढ़े: