University Employees : सीएम योगी से मिले राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

लखनऊ। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर कर्मचारी संघ के पदाधिकारी समेत राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले। विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया।

सीएम योगी ने समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया

CM Yogi ने कर्मचारियों को समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. संजय शुक्ला , महामंत्री नंदकिशोर सिंह अध्यक्ष पूर्वांचल विश्वविद्यालय, और संगठन मंत्री रमेश यादव महामंत्री पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समस्याओं को लेकर चर्चा हुई

इस बैठक में University Employees विश्वविद्यालय कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें अवकाश, नकदीकरण, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, संविदा/ तदर्थ कर्मचारियों के विनियमित किए जाने और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। राज्य कर्मचारी महासंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ समारोह में उपस्थित होने हेतु निवेदन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द समय देने का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

सीएम योगी ने विश्वविद्यालय कर्मचारी नेताओं की बातों को ध्यानपूर्वक सुना

सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय कर्मचारी नेताओं की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि लगातार पूरी लगन के साथ राज्य सरकार की सेवा करने के बाद भी कर्मचारी कई सुविधाओं से वंचित हैं। तमाम आश्वासन के बाद भी कर्मचारी तमाम समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कई सरकारी आई है और गई, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री से मुलाकात कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल

विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो उनके अधिकारों और कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सभी कर्मचारियों को इस सकारात्मक विकास का स्वागत करना चाहिए और विश्वास रखना चाहिए कि सरकार हमारी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। आने वाले दिनों में कर्मचारियों के लिए बेहतर कदम उठाए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय देश के बड़े विश्वविद्यालय में शुमार है। विश्वविद्यालय का कार्य क्षेत्र बड़ा है। इस यूनिवर्सिटी में लाखों छात्र अध्ययन करते हैं।

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।