తెలుగు | Epaper

UP : यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 2 की मौत, 2 घायल

Ankit Jaiswal
Ankit Jaiswal
UP : यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 2 की मौत, 2 घायल

घायलों का चल रहा इलाज, शवों को पुलिस ने पीएम के लिए भेजा

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये। एक्सप्रेस-वे पीआरवी कर्मी व इलाका पुलिस मौके पर पहुंची, और शवों को कार से बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी भिजवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों को सूचना दे दी दी है।

यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन-65 पर नोएडा की ओर जा रही थी कार

शुक्रवार सुबह लगभग 05:30 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन-65 (गांव कौलाना) पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। कार में सवार 4 लोगों में से दिल्ली के मंडोली स्थित नंदनगरी निवासी 26 वर्षीय टैक्सी चालक मोनू और चंडीगढ़ के थाना धनसा के मिलक कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय दीपक गोयल की मौके पर ही मौत हो गई।

नींद की झपकी लगने या तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

वहीं उन्नाव के थाना हसनगंज के नसूलपुर निवासी रामू और दिल्ली के साधना नगर निवासी गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी सोनू सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वाहनों को क्रेन की मदद से एक्सप्रेस-वे से हटाकर यातायात सुचारू कराया है। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि हादसा नींद की झपकी लगने या तेज रफ्तार के कारण हुआ है, पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

पुराने टायरों को खरीदने-बेचने का काम करता था दीपक

दीपक गोयल पुराने टायरों को खरीदने-बेचने का काम करता था। वह 3 जून को चंडीगढ़ से बस से अपने कर्मचारी रामू के साथ साले गोलू के यहां दिल्ली आया था। तीनों ने यहां से टैक्सी बुक, की जिसे चालक मोनू चला रहा था, यहां से सभी टायर खरीदने उन्नाव पहुंचे और गाड़ी लोड कर चंडीगढ़ रवाना की। यह उन्नाव से वापस दिल्ली आ रहे थे, लौटते वक्त यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 65 पर हादसा हो गया। दीपक पर एक 6 वर्षीय पुत्री पाखी है,पत्नी आरती गोयल व परिजन को रो-रोकर बुरा हाल है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, एयर बैग तो खुला लेकिन…

ट्रैक्टर-ट्रॉली में कार आगे से आधी से ज्यादा बुरी तरह से फंस गई थी। कार में आगे चालक मोनू व टायर व्यवसायी दीपक गोयल बैठे थे, जिनकी मौत हो गई। शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे। सीट बेल्ट लगी होने के कारण एयर बैग खुल तो गये मगर फट गये। कार में पीछे बैठे गोलू व रामू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार की खिड़की तोड़ बाहर उन्हें निकाला। पुलिस ने लगभग 1 घंटे तक रेस्क्यू कर कटर मशीन से कार को काटकर चारों को बाहर निकाला।

टीचर या हैवान?

टीचर या हैवान?

दिल्ली में दो आतंकी गिरफ्तार, एक निजामुद्दीन और दूसरा भोपाल से

दिल्ली में दो आतंकी गिरफ्तार, एक निजामुद्दीन और दूसरा भोपाल से

मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की, चुनाव प्रचार का किया आगाज

मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की, चुनाव प्रचार का किया आगाज

बिहार को नंबर एक बनाना हमारा लक्ष्य

बिहार को नंबर एक बनाना हमारा लक्ष्य

महिला डॉक्टर ने हाथ में सुसाइड नोट लिखकर दी अपनी जान

महिला डॉक्टर ने हाथ में सुसाइड नोट लिखकर दी अपनी जान

‘अबकी बार मोदी सरकार’ वाले पीयूष पांडे का निधन

‘अबकी बार मोदी सरकार’ वाले पीयूष पांडे का निधन

प्रधानमंत्री मोदी की छठ महापर्व के लिए खास अपील

प्रधानमंत्री मोदी की छठ महापर्व के लिए खास अपील

11 नेता 6 साल के लिए निलंबित

11 नेता 6 साल के लिए निलंबित

सीएम योगी का बड़ा फैसला, 30 वर्ष बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अधिकार

सीएम योगी का बड़ा फैसला, 30 वर्ष बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अधिकार

ई-वेस्ट से बनेगी ईवी बैटरी, लेकिन बढ़ेगा प्रदूषण का खतरा

ई-वेस्ट से बनेगी ईवी बैटरी, लेकिन बढ़ेगा प्रदूषण का खतरा

महिला बनेंगी बिहार चुनाव की गेमचेंजर, नीतीश को बढ़त तो तेजस्वी पर दबाव

महिला बनेंगी बिहार चुनाव की गेमचेंजर, नीतीश को बढ़त तो तेजस्वी पर दबाव

चुनावी खर्च गड़बड़ी पर EC सख्त

चुनावी खर्च गड़बड़ी पर EC सख्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870