పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

UP News : गैंगस्टर ऐक्ट में दोषी को साढ़े 8 साल की कैद की सजा

Author Icon By digital
Updated: June 5, 2025 • 10:59 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

दरोगा अख्तर खान हत्याकांड में सामने आया था गैंगस्टर गुलफाम उर्फ तोता का नाम

उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर जिला अदालत ने गैंगस्टर ऐक्ट में दोषी बदमाश को साढ़े 8 साल कैद की सजा सुनाई है। यह बदमाश ग्रेटर नोएडा के दादरी में हुए दरोगा अख्तर हत्याकांड में शामिल था। अदालत ने दोषी पर जुर्माना भी लगाया है। वकील बबलू चंदेला ने बताया कि दादरी में वर्ष 2016 में हुए दरोगा अख्तर खान हत्याकांड में गैंगस्टर गुलफाम उर्फ तोता का नाम सामने आया था। वह दादरी के नई आबादी क्षेत्र का रहने वाला था और उसे सिकंदराबाद में पकड़ा गया था।

गैंगस्टर ऐक्ट के मुकदमे में 8 साल 6 माह 11 दिन की सजा

पुलिस ने बदमाश के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया था। अदालत ने गैंगस्टर ऐक्ट के मुकदमे में बदमाश गुलफाम उर्फ तोता को 8 साल छह माह 11 दिन की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर उसे सात दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वर्ष 2016 में दादरी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर जावेद अपने घर में छिपा हुआ है। उसके पास भारी मात्रा में असलाह है।

महिलाओं ने दी पुलिस के दबिश की जानकारी

इस सूचना पर दादरी थाने की पुलिस टीम ने तड़के करीब 4:00 बजे कस्बे के नई आबादी मोहल्ले में बदमाश के घर दबिश दी, लेकिन जावेद वहां मौजूद नहीं था। उसने दूसरी जगह पनाह ले रखी थी। कुख्यात बदमाश जावेद अपने साथी फुरकान के घर पर सो रहा था, लेकिन जावेद के घर की महिलाओं ने उसे फोन पर पुलिस की दबिश के बारे में जानकारी दे दी।

पुलिस ने दर्ज किया था केस

पुलिस की टीम फुरकान के घर पहुंची तो दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच गोली लगने से दरोगा अख्तर खान शहीद हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी जावेद, फुरकान, औरंगजेब, गुलफाम उर्फ तोता, चांद और इरशाद उर्फ कालिया के खिलाफ केस दर्ज किया था।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews Court News Crime latestnews trendingnews UP NEWS

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.