UP News : विकास की राह पर यूपी, छोटे-छोटे पंचायत, नगर पालिकाओं में खर्च हो रहे करोड़ों रुपए

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

नगर पालिका में 50 करोड़, नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 38.63 करोड़ का प्रस्ताव

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर है। यही वजह है कि छोटे-छोटे पंचायतों, नगर पालिकाओं पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि हर वार्ड को विकसित किया जा सके। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक नगर पालिका और एक नगर पंचायत में लगभग 90 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जौनपुर के खेतासराय नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को अध्यक्ष वसीम अहमद की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 38 करोड़ 63 लाख रुपये का बजट सभासदों की सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक के दौरान सभासदों ने पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई और जल निकासी जैसे जनहित के मुद्दों पर अपने सुझाव दिए इसे और बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा की।

विकास के लिए शासन को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा पारित बजट

पारित बजट को अब शासन के पास अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी सभासद शमीम अहमद, इलियास खान, खालिद खान, सलीम अहमद, शैलेश यादव, विवेक यादव, सतीश यादव, भाई लाल सोनकर, अमित सोनकर, एजाज अहमद, अनील, आसिम, अमीन, लेखक कविता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विकास

50 करोड़ के वार्षिक बजट को मिली मंजूरी, होगा चहुमुंखी विकास

मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद के सभागार में बुधवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक अध्यक्ष कपिलमुनि ऊमर वैश्य की अध्यक्षता में हुई। राष्ट्रगान के उपरान्त विगत कार्रवाई की पुष्टि के साथ बैठक प्रारम्भ हुयी। बैठक में 50.33 करोड़ का अनुमानित वार्षिक बजट का प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे समस्त सभासदों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान किया गया। बैठक में नगर सीमा लगाए जाने वाले होर्डिंग्स नियमावली एवं नगर में होने वाले प्लाटिंग एवं विकसित नई कालोनियों हेतु उपविधि-2025 पर स्वीकृति प्रदान किया गया।

विकास कार्य के लिए विभिन्न प्रस्ताव

साथ ही जन्म-मृत्यु, पीएम आवास, दुकान निरस्तीकरण, वैश्विक नगरोदय योजना, मुख्यमन्त्री नगर सृजन योजना, जल निकासी योजना, नगरीय पेयजल योजना आदि पर भी चर्चा की हुई। सभासदों द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य के लिए विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए तथा नगर के विभिन्न वार्डों से सम्बन्धित भवन नामान्तरण संशोधन सम्बन्धी पत्रावलियों पर विचार करते हुए बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान किया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, कर अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह, जलकल अभियन्ता शिवानन्द वास्को, अवर अभियन्ता सिविल प्रशान्त राय, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला, ज्ञान प्रकाश पटेल सहित समस्त सभासद उपस्थित रहे।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।