GK Quiz: यूपी, बिहार, राजस्‍थान नहीं, यह बना देश का सबसे पढ़ा लिखा राज्‍य

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

क्‍या आप जानते हैं कि भारत का सबसे अधिक पढ़ा लिखा राज्‍य कौन सा है? या भारत का कौन सा राज्‍य पूर्ण साक्षर है? अगर नहीं जानते हैं, तो जान लीजिए मिजोरम भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य बना है ।

 मिजोरम भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य बना है, जिसकी साक्षरता दर 98.2% है. इस सफलता के पीछे समग्र शिक्षा अभियान और नई भारत साक्षरता कार्यक्रम का बड़ा योगदान रहा. मिजोरम ने 98.2% साक्षरता दर हासिल कर भारत के पहले पूर्ण साक्षर राज्य का गौरव प्राप्त किया है. इससे पहले यह दर्जा केरल को प्राप्‍त था. आइए आपको बताते हैं कि किसी भी स्‍टेट को यह दर्जा कैसे मिलता है?

पूर्ण साक्षरता का क्या मतलब है?

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत यूएलएलएएस (ULLAS – Understanding Lifelong Learning for All in Society) पहल के अनुसार किसी राज्य को पूर्ण साक्षर माना जाता है, जब उसकी साक्षरता दर 95% या उससे अधिक हो. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) रिपोर्ट जुलाई 2023-जून 2024 के मुताबिक मिजोरम ने 98.2% साक्षरता दर हासिल की, जिसमें पुरुषों की साक्षरता 99.2% और महिलाओं की 97% रही. यह आंकड़ा 95% की न्यूनतम सीमा को पार करता है, जिसे 100% साक्षरता के समान माना जाता है।

मिजोरम को कैसे मिली यह उपलब्धि?

मिजोरम की इस सफलता के पीछे समग्र शिक्षा अभियान और नई भारत साक्षरता कार्यक्रम का बड़ा योगदान रहा. राज्य सरकार ने साक्षरता मिशन को मजबूत करने के लिए गवर्निंग काउंसिल और कार्यकारी समिति बनाई. समग्र शिक्षा मिजोरम और SCERT के तहत राज्य साक्षरता केंद्र ने मिजो और अंग्रेजी भाषा में शिक्षण सामग्री तैयार की. क्लस्टर रिसोर्स सेंटर समन्वयकों ने 3,026 निरक्षर लोगों की पहचान की, जिनमें से 1,692 ने पढ़ने की इच्छा दिखाई. 292 स्वयंसेवी शिक्षकों ने स्कूलों, सामुदायिक हॉल,पुस्तकालयों और घरों में कक्षाएं चलाकर इन लोगों को पढ़ाया. इस मेहनत का नतीजा है कि मिजोरम आज देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य बना।

Read more: Mizoram: भाजपा ने DGP के पास दर्ज कराई एलएडीसी सदस्य के लापता होने शिकायत

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।