పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

UP News : सिर्फ योग्यता के आधार पर हुआ युवाओं का चयन : अमित शाह

Author Icon By digital
Updated: June 15, 2025 • 5:34 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

60244 चयनित सिपाहियों को मिले जॉइनिंग लेटर : अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में उत्तर प्रदेश पुलिस के नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ रहे। इस मौके पर नवचयनित सिपाहियों को शुभकामनाएं देते हुए गृह मंत्री ने उनकी नियुक्ति को प्रदेश शासन की बड़ी उपलब्धि बताया। कुल 60244 चयनित सिपाहियों को आज जॉइनिंग लेटर मिले हैं। समारोह में गृहमंत्री और सीएम ने 50 नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिए हैं। अन्य को समारोह स्थल पर नियुक्ति पत्र दिए गए। अमित शाह ने कहा कि आज किसी युवा को एक पैसा भी नहीं देना पड़ा। न पर्ची न खर्ची, न जाति, न सिफारिश सिर्फ योग्यता के आधार पर युवाओं का चयन हुआ है।

60244 युवाओं के लिए सबसे शुभ दिन : अमित शाह

उन्होंने कहा कि आज इन 60244 युवाओं के लिए सबसे शुभ दिन है। आज ये सभी लोग देश के सबसे बड़े प्रदेश के पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कुछ साल ऐसे आए जब यहां की कानून न्यवस्था बिगड़ती गई। लेकिन, फिर समय आया और योगी आदित्यनाथ सीएम बने। आज यहां पर कानून का राज स्थापित है। गृह मंत्री ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के 3 साल बाद तक यूपी में बदलाव नहीं हुआ। योगी सरकार बनने के बाद यहां बदलाव की शुरुआत हुई और आज काफी बदलाव हो चुका है।

मोदी सरकार में देश सुरक्षित हुआ : अमित शाह

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में देश सुरक्षित हुआ है। कांग्रेस शासन में आए दिन आतंकवादी हमले होते थे। पीएम मोदी के शासन के दौरान पाकिस्तान ने 3 बार प्रयास किया। उरी में हमला किया तो सर्जिकल स्ट्राइक की गई। फिर एयर स्ट्राइक हुई। पहलगाम में हमला किया तो आपरेशन सिंदूर से हमने उनके मुख्यालय को जमीन में मिला दिया। यूपी पुलिस के 60244 चयनित सिपाहियों में 12 हजार से अधिक महिला सिपाहियों के चयन पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि आज इन बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान, तेज, आत्मसंतुष्टि देखकर काफी सुकून मिला। आज आपको भरोसे के साथ कह रहे हैं जब 2047 में हमारा देश सबसे ऊपर होगा। इसमें यूपी का अहम योगदान होगा।

यूपी में अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलता : अमित शाह

उन्होंने कहा कि आज यूपी में अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलता। मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 11 साल के दौरान 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए। गैस सिलिंडर, पांच लाख तक का मुफ्त इलाज, किसान को छह हजार रुपये सालाना देकर एक नया उजाला देने का काम किया है। जब नरेंद्र मोदी आए तब देश अर्थतंत्र में 11वें नंबर पर था। आज हम चौथे नंबर पर हैं। 2027 तक हमारा देश दुनिया के तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बन जाएगा।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.