RCB vs MI Match : टॉस जीतकर आरसीबी ने चुनी गेंदबाजी

Read Time:  1 min
RCB vs MI Match
RCB vs MI Match
FONT SIZE
GET APP

RCB vs MI Match : आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

प्लेऑफ के लिए मुंबई के लिए अहम मुकाबला

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। अगर मुंबई आज हार जाती है तो टीम आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। ऐसे में टीम पर जीत का दबाव साफ दिखाई दे रहा है।

हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे

इस मुकाबले में भी मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी कर रहे हैं। मुंबई पिछला मुकाबला लखनऊ के खिलाफ जीतकर आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरी है।

पिछला मैच हार चुकी है आरसीबी

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। बारिश से प्रभावित उस मैच में बेंगलुरु 9 रन से हार गई थी। अब टीम वापसी की कोशिश में है।

अन्य पढ़े: West Bengal- भावुक हुए अमित शाह, बोले- शहीदों के बलिदान का मिला प्रतिफल

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो (RCB vs MI Match) शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम शामिल हैं।

मुंबई की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस की टीम में रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर शामिल हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।