తెలుగు | Epaper

Latest News : लखनऊ में युवती की मौत पर हंगामा

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : लखनऊ में युवती की मौत पर हंगामा

भाई ने लिव-इन पार्टनर पर लगाया हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 19 साल (Lucknow) की युवती अफसरी बानो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवती रायबरेली के गदागंज मंडी क्षेत्र की रहने वाली थी. पिछले दो महीने से अपने लिव-इन पार्टनर के साथ लखनऊ में रह रही थी. मृतका के भाई रईस ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बहन की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर ने की है. घटना के बाद से वह फरार है और उसका मोबाइल फोन भी शनिवार रात से स्विच ऑफ आ रहा है।

लखनऊ : मामला गोमती नगर के विभूति खंड क्षेत्र का है. रईस के अनुसार, उनकी बहन अफसरी करीब दो महीने पहले रायबरेली के ही एक युवक के साथ घर से चली गई थी. दोनों गोमतीनगर में किराए का कमरा लेकर लिव-इन रिलेशनशिप (live-in relationship) में रहने लगे थे, परिवार से कभी-कभी फोन पर बात होती रहती थी।

रईस ने बताया- शनिवार को हमें उस लड़के का फोन आया कि अफसरी ने फांसी लगा ली है. वह उसे लोहिया अस्पताल लेकर गया और वहां छोड़कर भाग गया. जब हम अस्पताल पहुंचे तो बहन की मौत हो चुकी थी. चूंकि शव के पास कोई पहचान-पत्र नहीं मिला था, इसलिए विभूति खंड पुलिस ने उसे अज्ञात महिला के रूप में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया

अन्य पढ़ें: स्विमिंग कोच ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान

‘उसने ही हमारी बहन की हत्या की’

मंगलवार को रईस पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त अपनी बहन के रूप में की. रईस ने आगे कहा- शनिवार रात से ही उस लड़के का फोन बंद है. वह कहीं नहीं मिल रहा. हमें पूरा यकीन है कि उसने ही मेरी बहन की हत्या की है. हम जल्द ही पुलिस में तहरीर देकर केस दर्ज करवाएंगे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

विभूति खंड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया- अभी तक मृतका के परिजन थाने में संपर्क नहीं किए हैं. जैसे ही तहरीर मिलेगी और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आएगी, उसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. लिव-इन पार्टनर की तलाश की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का सटीक कारण सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या थी या हत्या।

लिव-इन रिलेशनशिप के नियम क्या हैं?

न्यायालय ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के दो वयस्कों के बीच सहमति से लिव-इन रिलेशनशिप भारत में अपराध नहीं है। लिव-इन रिलेशनशिप क्या हैं? लिव-इन रिलेशनशिप ऐसे रिश्ते होते हैं जिनमें 18 वर्ष से अधिक आयु के दो वयस्क बिना विवाह किए साथ रहते हैं। विवाह के विपरीत, लिव-इन रिलेशनशिप का कोई कानूनी प्रभाव नहीं होता।

अन्य पढ़ें:

National- 1 अप्रैल से दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी 1000 दवाएं होंगी महंगी

National- 1 अप्रैल से दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी 1000 दवाएं होंगी महंगी

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम

अमरनाथ यात्रा पर ‘सिलेंडर’ का संकट

अमरनाथ यात्रा पर ‘सिलेंडर’ का संकट

Bihar- अब मोबाइल ऐप से होगी आपकी गिनती, बिहार में जनगणना के लिए 13,595 कर्मचारी तैयार

Bihar- अब मोबाइल ऐप से होगी आपकी गिनती, बिहार में जनगणना के लिए 13,595 कर्मचारी तैयार

Delhi- परिसीमन के बाद दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव, 7 से बढ़कर 10 के पार पहुंचेंगे सांसद

Delhi- परिसीमन के बाद दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव, 7 से बढ़कर 10 के पार पहुंचेंगे सांसद

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

ट्रंप प्रभाव, गोल्ड सिल्वर कीमतें बढ़ीं

ट्रंप प्रभाव, गोल्ड सिल्वर कीमतें बढ़ीं

सोशल मीडिया पर KYC अनिवार्य, नए नियम

सोशल मीडिया पर KYC अनिवार्य, नए नियम

सांसद वामशी कृष्णा ने केंद्र सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

सांसद वामशी कृष्णा ने केंद्र सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

National- जेडीयू में अंदरूनी घमासान, गिरधारी यादव की सदस्यता पर मंडराया खतरा

National- जेडीयू में अंदरूनी घमासान, गिरधारी यादव की सदस्यता पर मंडराया खतरा

Gujrat- गुजरात में यूसीसी बिल पास, बना देश का दूसरा राज्य

Gujrat- गुजरात में यूसीसी बिल पास, बना देश का दूसरा राज्य

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870