తెలుగు | Epaper

Uttarakhand : 1993 से अब तक नहीं बनी थी सड़क, जनहित याचिका पर हुई सुनवाई

digital

खंडपीठ ने किया जनहित याचिका का निस्तारण, दिया यह आदेश

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने साल 1993 से अब तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के खिलाफ दायर जनहित याचिका (Public interest litigation) पर बुधवार को सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति (chief justice justice) जी. नरेंदर और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने जनहित याचिका को निस्तारित करते हुए सड़क निर्माण का कार्य चार माह में पूरा करने के आदेश लोक निर्माण विभाग को दिए हैं।

याचिका में क्या?

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि एक जगह पर पुल का निर्माण किया जाना है, जिसकी डीपीआर बनाकर भेज दी गई है। बजट मंजूर होते ही पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। याचिकाकर्ता का कहना है कि विभाग ने एक साल पहले पुल की डीपीआर बनाई थी, लेकिन अभी तक बजट स्वीकृत नहीं हुआ है। ऐसे में पुल निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के आदेश सरकार को दिए जाएं।

जनहित याचिका दायर करने वाले ने कही यह बात

मामले के अनुसार, पौड़ी गढ़वाल निवासी कमल चंद्र ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि 1993 में पौड़ी गढ़वाल के चोकल से अल्मोड़ा जिले के सराईखेत तक के लिए 3 किलोमीटर सड़क स्वीकृत हुई थी। जिसमें से डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया, शेष सड़क अभी तक नहीं बनाई गई। इस बारे में उन्होंने और ग्रामीणों ने कई बार सरकार और लोनिवि को कई प्रत्यावेदन दिए, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला, सड़क नहीं बनाई जा सकी।

जनहित याचिका में कोर्ट से प्रार्थना की गई है कि सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के आदेश सरकार और लोनिवि को दिया जाए। कोर्ट ने चार माह में सड़क निर्माण के आदेश देते हुए जनहित याचिका को निस्तारित किया।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि एक जगह पर पुल का निर्माण किया जाना है, जिसकी डीपीआर बनाकर भेज दी गई है। बजट मंजूर होते ही पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। याचिकाकर्ता का कहना है कि विभाग ने एक साल पहले पुल की डीपीआर बनाई थी, लेकिन अभी तक बजट स्वीकृत नहीं हुआ है। ऐसे में पुल निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के आदेश सरकार को दिए जाएं।

UP- बुलडोजर गिफ्ट कर बच्ची ने जीता सीएम योगी का दिल, हंसी नहीं रोक पाए

National- देशभर में जय श्रीराम के जयघोष के साथ मनाई जा रही रामनवमी, नेताओं ने दी बधाई

National- पीएम मोदी के काम की तारीफ, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- भरोसेमंद नेता

National- ईंधन और महंगाई पर सरकार सख्त, निर्मला सीतारमण बोलीं- स्थिति नियंत्रण में

National- लॉकडाउन की अफवाहों पर किरण रिजिजू का बयान, हालात नियंत्रण में

ऑटो चालक पर जर्मन पर्यटक को भद्दी गालियां सिखाने का आरोप

National- सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर ₹ 3, डीजल पर ₹10 एक्साइज ड्यूटी कम

Gujrat- गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचा 42 हजार टन एलपीजी से लदा ‘जग वसंत’ जहाज

मधुमक्खियों के हमले से टंकी पर फंसा युवक

MP- ग्वालियर में स्कॉर्पियो और ऑटो में भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश में बिजली महंगी,1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

National-लॉकडाउन पर अफवाहों का अंत, केंद्र ने दी बड़ी जानकारी, एक्साइज ड्यूटी पर भी अपडेट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870