తెలుగు | Epaper

Uttarkashi Helicopter Crash: उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 6 की मौत

digital
digital

उत्तरकाशी के गंगनानी से आग नाग मंदिर के नीचे और भागीरथी नदी के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इसमें चार लोगों की मौत हो गई है।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया है। उत्तरकाशी के गंगनानी से आगे ये हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ। हेलीकॉप्टर में यात्री सवार थे। 6 यात्रियों की मौत की सूचना है, वहीं दो घायल बताए जा रहे हैं। उत्तरकाशी के डीएम मौके के लिए रवाना हो गए हैं। यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर देहरादून से हर्षिल हेलीपैड के लिए निकाला था। गंगनानी से आगे नाग मंदिर के नीचे और भागीरथी नदी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना बताई जा रही है।

गढ़वाल के डिविजनल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर राहत एवं बचाव के लिए पुलिस, सेना के जवान, आपदा प्रबंधन टीम, एंबुलेंस, तहसीलदार भटवाड़ी और बीडीओ भटवाड़ी के साथ ही राजस्व टीम की रवाना हो गई है। घटना सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। हेलीकॉप्टर प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है।

निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश

ये हेलीकॉप्टर प्राइवेट एयरलाइंस का था। हादसे के लिए खराब मौसम को जिम्मेदार बताया जा रहा है। हालांकि, अभी सही वजह से सामने नहीं आ पाई है। इसके साथ ही ये भी सवाल है कि अगर मौसम खराब था तो किन परिस्थितियों में हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक टीम के द्वारा राहत और बचाव कार्य किया गया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

  • हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले लोगों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।
  • उन्होंने कहा, उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।
  • राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

उन्होंने कहा, ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हरसंभव सहायता पहुंचाने और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

Read: More: UK : चौहान ने जौलीग्रांट हवाईअडडे पर ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के स्टोर का किया उदघाटन

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

LPG Gas Crisis- गैस संकट गहराया, मंदिरों में प्रसाद रुका, शैक्षणिक संस्थानों में भोजन घटा

LPG Gas Crisis- गैस संकट गहराया, मंदिरों में प्रसाद रुका, शैक्षणिक संस्थानों में भोजन घटा

LPG- एलपीजी संकट के बीच राहत, ईरान ने भारतीय जहाजों को दिया रास्ता

LPG- एलपीजी संकट के बीच राहत, ईरान ने भारतीय जहाजों को दिया रास्ता

दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर लिखा बोर्ड बना चर्चा का विषय

दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर लिखा बोर्ड बना चर्चा का विषय

IRAN- इजराइल-अमेरिका से मुकाबले में ईरान की रणनीति ने सबको चौंकाया

IRAN- इजराइल-अमेरिका से मुकाबले में ईरान की रणनीति ने सबको चौंकाया

कम सैलरी का ताना बना खून की वजह

कम सैलरी का ताना बना खून की वजह

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870