పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Vastu Dosh: वास्तु दोष तो नहीं रोजाना के कलह-क्लेश की वजह

Author Icon By digital
Updated: May 11, 2025 • 8:15 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

इन उपायों से दूर होगी वास्तु दोष व निगेटिव एनर्जी

जब भी हमारे जीवन में परेशानियां और समस्याएं आती हैं, तो हम ज्योतिष शास्त्र की मदद लेते हैं। सोचते हैं कि कहीं रोजाना के कलह-क्लेश की वजह वास्तु दोष तो नहीं.. वहीं वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को वस्तु विशेष के हिसाब से संतुलित करने के उपाय बताते हैं। क्योंकि वस्तु का संयोजन और उनका हमारे पास होना कई तरह की ऊर्जा को पैदा करता है। वहीं यह हमारी मानसिक और शारीरिक परिस्थितियों पर प्रभाव डालती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक हम जो भी सामान लेते हैं, या उनको अपने घर में सजाते हैं तो वहां पर वस्तु के हिसाब से ग्रहों की ऊर्जा प्रवाहित होती है।

वास्तु दोष को दूर करने के लिए विशेष वस्तुएं रखना लाभकारी

इसलिए घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने और वास्तु दोष व नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कुछ विशेष वस्तुएं रखना लाभकारी माना जाता है। यह चीजें न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा को कम करती हैं, बल्कि घर की सुख-समृद्धि को भी बढ़ाने का काम भी करती हैं। तो आइए जानते हैं कि घर में किन-किन वस्तुओं को रखना चाहिए।

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा का घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इस पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। तुलसी के पौधे में रोजाना जल देने से जातक की जिंदगी में नई ऊर्जा का संचार होता है और घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

जल से भरा कलश

इसके साथ ही तांबे या फिर पीतल के कलश में जल भरकर रखने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। जल से भरे कलश को ईशान कोण दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

पंचमुखी हनुमान की तस्वीर

वहीं घर के मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर दूर होती है। इसको दक्षिण दिशा में रखना शुभ माना जाता है। घर में हनुमान जी की तस्वीर रखने से सुख-समृद्धि आती है।

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति

घर में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति रखने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति को सही दिशा में स्थापित करना चाहिए। इस उपाय को करने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और हमेशा सकारात्मक ऊजा का प्रवाह बना रहता है।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews Negative energy trendingnews Vastu Dosh

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.